{"_id":"61b89ddb2e96750ab42e4507","slug":"jabalpur-50-cows-found-in-a-standing-truck-13-had-died-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: खड़े ट्रक में मिले 50 गौवंश, 13 की हो चुकी थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: खड़े ट्रक में मिले 50 गौवंश, 13 की हो चुकी थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
सार
पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।
विज्ञापन
पाटन बायपास के पास ट्रक में भरे मिले मवेशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।
माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसके अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। ट्रक का नंबर एमएच 26 एच 2613 था और खराब होने कारण चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। ट्रक के अंदर लगभग 50 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इन्हें निकाला गया तो 13 मवेशी मृत पाए गए। शेष मवेशियों की हालत भी ठीक नहीं थी। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया है।
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक संचालक व चालक के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है। ट्रक खराब होने के कारण चालक उसे बायपास में सड़क किनारे खड़ा कर गायब हो गया था। ट्रक सिहोरा की तरफ से आ रहा था।