फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur: 50 cows found in a standing truck, 13 had died, police registered a case

जबलपुर: खड़े ट्रक में मिले 50 गौवंश, 13 की हो चुकी थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।

विज्ञापन
Jabalpur: 50 cows found in a standing truck, 13 had died, police registered a case
पाटन बायपास के पास ट्रक में भरे मिले मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।
विज्ञापन


माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसके अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। ट्रक का नंबर एमएच 26 एच 2613 था और खराब होने कारण चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। ट्रक के अंदर लगभग 50 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इन्हें निकाला गया तो 13 मवेशी मृत पाए गए। शेष मवेशियों की हालत भी ठीक नहीं थी। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक संचालक व चालक के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है। ट्रक खराब होने के कारण चालक उसे बायपास में सड़क किनारे खड़ा कर गायब हो गया था। ट्रक सिहोरा की तरफ से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed