फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Italian couple adopted an orphan girl from Satna district.

MP: हिन्दू नववर्ष प्रियंका की जिंदगी में लाया खुशियों की बहार, सतना की अनाथ बच्ची को इटली के दंपती ने गोद लिया

Thu, 23 Mar 2023 08:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 08:21 AM IST
सार

इंडियन एंबेसी ने हर बात की तस्दीक के बाद इंटर कंट्री एडॉप्शन प्रक्रिया पूरी कराई और मंजूरी दी। जिसके बाद बुधवार को इटालियन दंपती को बेटी सौंपी गई।

विज्ञापन
Italian couple adopted an orphan girl from Satna district.
इटली का दंपती जिसने प्रियंका को गोद लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष का पहला दिन मासूम की जिंदगी में खुशियों भरा नया सवेरा लेकर आया। जन्म के बाद से ही अनाथ जीवन गुजारने को मजबूर अबोध प्रियंका अब न तो अनाथ रहेगी और न ही उसके जीवन में दुखों का अंधेरा होगा। उसके भी माता-पिता होंगे, अपना घर होगा और इन सब के बीच खुशियों भरा घर-संसार होगा। उसका जीवन भी अब वहां गुजरेगा, जहां जाने के सपने लोग सब कुछ होने के बावजूद सिर्फ देख ही पाते हैं।
विज्ञापन


दो साल की एक ऐसी मासूम बालिका प्रियंका की, जो सतना के मातृछाया संस्थान में रह रही थी। माता-पिता न होने के कारण उसका पालन पोषण सतना की मातृ छाया संस्था ही कर रही थी। प्रियंका को सीधी से सतना लाया गया था और तब से वह यहीं की होकर रह गई थी, लेकिन अब प्रियंका सतना ही नहीं हिंदुस्तान में भी नहीं रहेगी। उसका नया ठिकाना अब इटली के मिलान शहर में होगा, क्योंकि उसे इटली में रहने वाले दंपती ने गोद ले लिया है। नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पहले दिन इटली के मिलान शहर के निवासी एंड्रिया ऑरसिनी और उनकी पत्नी एलिसबेट्टा बोंडिओली ने मातृछाया पहुंचकर प्रियंका को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की और उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की मौजूदगी में इटालियन दंपती ने मातृछाया संस्था से बालिका को गोद लेने के लिए इंटर कंट्री एडॉप्शन प्रोसेस को पूर्ण किया। कागजी कार्रवाई पहले ही पूरी की जा चुकी थी, जिसके आधार पर मासूम का वीजा और पासपोर्ट भी तैयार हो चुका था। बुधवार को दंपती ने सतना पहुंचकर बेटी को गोद में उठाया और फिर खुशी से उनकी आंखें छलक उठीं। एंड्रिया की पत्नी एलिसबेट्टा का कहना था कि आज उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, उनकी ख्वाहिश पूरी हुई है। बेटी को गोद में उठाकर वे बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि इटालियन दंपती ने कारा वेबसाइट के जरिए सतना की संस्था मातृ छाया में रह रही प्रियंका को एडॉप्ट करने के लिए आवेदन किया था। प्रियंका स्पेशल चाइल्ड कैटेगरी में है। उनका आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद इटालियन और इंडियन एम्बेसी के मार्फ़त प्रक्रिया शुरू हुई। इटालियन एंबेसी ने इसके लिए एक एजेंसी हायर की, जो एडॉप्शन के इच्छुक निःसंतान इटालियन दंपती के दस्तावेजों को अंग्रेजी में तैयार कराने और इंडियन एंबेसी से संवाद करने का काम करती रही। उसी एजेंसी के जरिए सतना जिला प्रशासन से भी दंपती की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कराई गई। इंडियन एंबेसी ने हर बात की तस्दीक के बाद इंटर कंट्री एडॉप्शन प्रक्रिया पूरी कराई और मंजूरी दी। जिसके बाद बुधवार को इटालियन दंपती को बेटी सौंपी गई।


कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि प्रक्रिया पूर्ण कर इटालियन दंपती ने बेटी का दत्तक ग्रहण किया है। प्रशासन ने तस्दीक के बाद बेटी गोद दी है। हमें बेहद खुशी है कि मातृ छाया से बेटी जीवन के नए सफर के लिए जा रही है। हमें उम्मीद है कि उसे खुशियां मिलेगीं और उसका जीवन संवरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed