{"_id":"62961f867457f2542862f1db","slug":"issf-world-cup-2022-shreya-of-jabalpur-in-baku-indian-women-s-shooting-team-won-gold-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup 2022: बाकू में जबलपुर की श्रेया का कमाल, भारतीय महिला शूटिंग टीम ने इंडिया को दिलाया गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISSF World Cup 2022: बाकू में जबलपुर की श्रेया का कमाल, भारतीय महिला शूटिंग टीम ने इंडिया को दिलाया गोल्ड
Tue, 31 May 2022 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 31 May 2022 07:30 PM IST
सार
भारतीय महिला शूटिंग टीम ने बाकू में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। टीम में शामिल श्रेया अग्रवाल मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
श्रेया ने अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इलावेनिल वल्वारिन, श्रेया अग्रवाल और रमिता की तिकड़ी ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2022 में कमाल कर दिया है। इन तीनों के नेतृत्व में भारतीय महिला शूटिंग टीम ने बाकू में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
यह भारत का आईएसएसफ वर्ल्ड कप में पहला मेडल है। इस तिकड़ी ने फाइनल में डेनमार्क को 17-5 से हराया। टोक्यो ओलंपियन इलावेनिल ने फाइनल में 11 सीरीज में सभी में 10 से ऊपर का शॉट लगाया।
एमपी की हैं श्रेया
श्रेया अग्रवाल मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। इनके प्रदर्शन से जबलपुर सहित प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। श्रेया ने अब तक 21 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं एवं वे मध्य प्रदेश से अकेली शूटर हैं जो 10 मीटर एयर राइफल केटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। श्रेया मान कुंवर बाई कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं एवं गन फ़ॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी में अंतरराष्ट्रीय कोच निशांत नाथवानी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।