फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   IPL betting was going on in the car, police laid siege and arrested the bookie seized material worth 4.70 lakh

MP News: कार में खिला रहा था IPL सट्टा, पुलिस ने घेराबंदी कर सटोरिए को दबोचा, 4.70 लाख की सामग्री की गई जब्त

Fri, 21 Apr 2023 07:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 07:37 AM IST
सार

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चंदनगांव से कार में आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार लाख 70 हजार का सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
IPL betting was going on in the car, police laid siege and arrested the bookie seized material worth 4.70 lakh
आईपीएल पर सट्टा खिला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों IPL क्रिकेट पर कुछ सटोरिए लगातार एक्टिव होकर लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे है, ऐसे ही एक सटोरियों को गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चंदनगांव के पास से पकड़ा है। आरोपी के पास से लेपटॉप, मोबाइल समेत अन्य चार लाख रुपये के गैजेट जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई सुमेर जगेत के मुताबिक एसपी विनायक वर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने मुखबिर की सूचना पर सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स चन्दनगांव के पास एक व्यक्ति को पकड़ा है, जो होंडा सिटी कार क्रमांक एमएच 43 जे 5174 में बैठकर मोबाइल के माध्यम से आईपीएल के मैच पर जीत हार का दांव लगाकर सट्टा खिलाते मिला। आरोपी का नाम  अनुनय पुत्र रामता प्रसाद विश्कर्मा (24 साल निवासी लोधीखेड़ा) बताया गया है। उसके पास तलाशी पर दो मोबाइल, दस हजार रुपये नगद एवं होंडा सिटी कार  कुल कीमत 4 लाख 70 हजार रुपये की सामग्री सट्टा खिलाने में प्रयुक्त पाई जाने पर जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ धारा चार क सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, वहीं टीआई ने बताया कि आरोपी के आईपीएल सट्टे से जुड़े अन्य साथियों के नाम भी आये हैं जिन पर विवेचना के दौरान वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


आईपीएल का सट्टा छिंदवाड़ा सहित आसपास के अंचलों में जोर शोर से खिलाया जा रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस से हुई है, वहीं इस सीजन की यह पहली ही कार्रवाई है, बाकि सट्टेबाज बड़े आराम से सट्टे खिला रहे है जिन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed