{"_id":"35fc57c0-7728-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"investigation-order-for-case-of-ajay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय सिंह पर आरोपों के मामले में जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय सिंह पर आरोपों के मामले में जांच के आदेश
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 15 Feb 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा मे विपक्ष के नेता अजय सिंह पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने संबंधी आरोप लगाने के मामले में आज यहां एक अदालत ने स्थानीय पुलिस को जांच कर रिपोर्ट चार मार्च तक पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने स्थानीय श्यामला हिल्स थाना पुलिस को आदेश दिए। भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष प्रभात झा ने कुछ माह पहले अजय सिंह पर सीधी जिले मे आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस संबंध मे प्रस्तुत किए गए कागजातों को अजय सिंह ने चुनौती देते हुए अनुसूचित जनजाति अयोग और श्यामला हिल्स थाने मे नौ मई को भाजपा नेता झा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के प्रकरण दर्ज करने का अनुरोध करते हुए शिकायत की थी।
विज्ञापन
कोई कार्रवाई नहीं होने पर अजय सिंह ने भोपाल जिला अदालत में भाजपा नेता झा के खिलाफ मुकदमा पेश किया था। अदालत ने जांच के बिंदु तय करते हुए पुलिस से जानना चाहा है कि क्या इस सिलसिले मे प्रभात झा, नंदकुमार सिंह चौहान और कुंवर सिंह की ओर से अपराध किया गया प्रतीत होता है।
