{"_id":"65c369d17d59c6fb7e0658e3","slug":"investigation-of-firecracker-warehouses-started-in-damoh-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: हरदा में विस्फोट के बाद एक्शन में दमोह जिला प्रशासन, पटाखा गोदामों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हरदा में विस्फोट के बाद एक्शन में दमोह जिला प्रशासन, पटाखा गोदामों की जांच शुरू
Wed, 07 Feb 2024 05:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:02 PM IST
सार
दमोह कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर जिले भर की पटाखा गोदाम का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिंगपुर गांव में अधिकृत की गईं पटाखा गोदामों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्टाक की जानकारी ली।
विज्ञापन
पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदा में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद सरकार और जिला प्रशासन सतर्क है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जिलों में पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच करने के निर्देश दिए है। इसका असर दमोह जिले में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
दमोह कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर जिले भर की पटाखा गोदाम का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिंगपुर गांव में अधिकृत की गईं पटाखा गोदामों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और स्टाक की जानकारी ली।
विज्ञापन
बता दें कि हरदा की तरह 31 अक्टूबर को दमोह शहर के बीचों-बीच बड़े पुल पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में भी ब्लास्ट हुआ था। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत सात महिलाओं की मौत हो गई थी। हाल ही में इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें किसी को दोषी नहीं माना गया है। ब्लास्ट के कारण मौत होने से मृतकों को मुआवजा राशि भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
निरीक्षण में ये रहे शामिल
सिंगपुर में निरीक्षण करने के लिए एसडीएम दमोह आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार मोहित जैन, तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक धनीराम, पटवारी तखत सिंह, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, एएसआई विजय चौबे के अलावा कई कर्मचारी मौजूद रहे। जिले के पथरिया, गेसबाद समेत अन्य इलाकों में निरीक्षण किया गया।
