फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Intermittent rain continues in Mandsaur since morning

MP News: मंदसौर में देवराज इंद्र की कृपा से गधों ने छककर खाए गुलाब जामुन; टोटके का असर देख सभी के चेहरे खिले

Sat, 19 Aug 2023 08:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 19 Aug 2023 08:54 PM IST
सार

मंदसौर में बीस दिन की बेरुखी के बाद बरसे मेघ। किसान और लोग दो दिन से बारिश के लिए तमाम तरह के टोटके कर रहे थे। बारिश के बाद खुश होकर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।

विज्ञापन
Intermittent rain continues in Mandsaur since morning
गधों को रसगुल्ला खिलाते शहरवासी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लगभग बीस दिन से बारिश की बेरुखी से लोगों और किसानों को चिंता होने लगी थी। रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए उज्जैनी भी मनाई गई तो सर्व समाज द्वारा प्रार्थना रैली का भी आयोजन किया गया। दो दिन पूर्व चंद्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने श्मशान में काल भैरव की पूजा कर गधों से हल खिंचवाकर खेत जोते। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान को गधे पर बिठाया गया। माना जा रहा था कि इस टोटके से बारिश होती ही है। हुआ भी ऐसा ही है। आज सुबह से रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौरा जारी है, जिससे आम लोगों सहित किसानों के चहरे पर भी खुशी देखी गई। इंद्र के प्रसन्न होने और गधों वाला टोटका काम आने पर लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए।

विज्ञापन


सावन माह के शुरुआती 15 दिन में क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, जिससे किसानों के चहरे खिल गए और किसानों ने खेतों में बुवाई कर दी। धीरे-धीरे बीज अंकुरित होने लगे और खेतो में छोटे छोटे पौधे नजर आने लगे, लेकिन अधिक मास के दौरान मानो इंद्र देव रूठ गए हों बारिश अचानक गायब हो गई। दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा तो वही खेतो में खड़ी फसलों को भी बारिश की खेच के चलाते नुकसान होने की आशंका किसानों को सताने लगी। रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए शहर सहित जिले भर में तरह तरह के जतन किए गए। 
विज्ञापन


दो दिन पूर्व रूठे इंद्र देव को मनाने के लिए शहर के चंद्रपुरा क्षेत्र के ग्रामीणों ने श्मशान में आधी रात को काल भैरव की पूजा कर गधों से हल चलवाया। हल के साथ दो लोगों को अर्धनग्न कर घुमाया गया, जिन्होंने नमक व काले उड़द को हल के साथ डाला, उसके बाद ग्राम प्रधान को गधे पर बिठाकर घुमाया गया और इंद्र देव से प्रार्थना की गई की क्षेत्र में अच्छी बारिश हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने यह सारी प्रक्रिया करवाई थी, उन्होंने भी दावा किया था कि मैं पिछले 12 वर्षों से यह टोटका कर रहा हूं और इससे इंद्र देव प्रसन्न होते हैं और बारिश शुरू हो जाती है। यही आज क्षेत्र में सुबह से रिमझिम बारिश का दौरा शुरू हो गया जो रुक रुक कर दिन भर चलता रहा। जिससे खुश होकर जिन लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाए। यह दृश्य जिसने भी देखा वो ये कहे बिना ना रह सका की हमने आज तक सुना था कि गधे गुलाब जामुन खाते हैं आज प्रत्यक्ष रूप से देख भी लिया कि गधे गुलाब जामुन खा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed