मां ने तीन बच्चों की आंखों में डाल दी फेवीक्विक, रो-रोकर बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिले अलीराजपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब एक मां ने अपने तीन बच्चों की आंख में आईड्रॉप की जगह गलती से फेवीक्विक डाल दी।
तेज असर फेवीक्विक के कारण तीनों बच्चों की आंखें बुरी तरह झुलस गई, उनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चों की आंखों की रोशनी जाने की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार रात का है। अलीराजपुर जिले के आंबुआ कस्बे में रहने वाली भंगड़ी बाई पढ़ना-लिखना नहीं जानती। महिला के तीन बच्चों को आईफ्लू की दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर ने महिला को उनकी आंखों में आई ड्रॉप डालने के लिए कहा था।
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जाता है महिला ने शाम के समय बच्चों की आंखों में दवाई डाली थी। जिसके बाद से उनकी आंखों में तेज जलन शुरू हो गई। बच्चों का रोना सुनकर वहां पहुंचे पडोसियों ने देखा तो पूरा मामला समझ में आया। महिला ने दवाई के धोखे में बच्चों की आंखों में फेवीक्विक डाल दी थी।
इससे तीनों की आंखें बुरी तरह चिपक गईं, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए दाहोद रेफर किया गया। पडोसियों के अनुसार महिला पढ़ी लिखी नहीं थी जिसकी वजह से उसे फेवीक्विक और दवाई में फर्क पता नहीं चला। इसी कारण यह हादसा हो गया।
वहीं हादसे के दौरान महिला का पति बाहर गया हुआ था। पडोस वालों ने तुरंत उसे भी हादसे की खबर दी।
