फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Insensitivity of the youth in Gwalior: The girl made a scratch in the car, then the car owner beat the innocent with kicks and fists

ग्वालियर में निर्दयी कार मालिक: 8 साल की बच्ची ने नाखून से कार स्क्रैच की तो युवक ने लात-घूंसों से पीटा, गिड़गिड़ाती रही मां

Tue, 15 Feb 2022 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 02:31 PM IST
सार

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक 8 साल की बच्ची ने युवक की कार में स्क्रैच मार दिया तो युवक ने मासूम बच्ची को लात-घूंसों से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Insensitivity of the youth in Gwalior: The girl made a scratch in the car, then the car owner beat the innocent with kicks and fists
ग्वालियर: बच्ची को पीटता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के गोला का मंदिर इलाके में एक युवक ने बेदर्दी से एक 8 साल की मासूम को लात-घूंसों से मारा। बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बाहर खड़ी युवक की गाड़ी में स्क्रैच मार दिया था। घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक बच्ची को पकड़कर लात से मारते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं, बच्ची की मां युवक से मासूम को छोड़ देने की गुलार लगाते दिख रही है। मासूम बच्ची युवक के पड़ोस में रहती है।उसने बाहर खड़ी युवक की कार में नाखून से स्क्रैच मार दिया था, जिससे गुस्साए युवक ने उसे जमकर पीटा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के गोला मंदिर थाना इलाके में अमलतास कॉलोनी में रहने वाला सुमित भटनागर मालनपुर भिंड की किसी कंपनी में काम करता है। रात के समय भटनागर के घर के बाहर खड़ी उसकी कार पर बच्ची ने नाखून से स्क्रैच मार दिया था। जब भटनागर ने ये देखा तो वह बाहर आ गया और गुस्से में बच्ची को पीटने लगा। युवक ने बच्ची को लात-घूंसों से पीटा बच्ची मार से तड़पती और गिड़गिड़ाती रही। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने कार मालिक को समझाया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं था। बच्ची की मां पूजा अग्रवाल ने पुलिस को लिखित में मामले की शिकायत दी थी, लेकिन दोनों पड़ोसी होने के कारण समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर क्राइम ASP राजेश दंडोतिया ने बताया है कि शिकायत पर दोनों को थाने बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि कार मालिक के दबाव के चलते महिला ने शिकायत वापस ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed