फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Insects are moaning in drinking water in Batiyagarh, Damoh, students drinking contaminated drinking water

MP News: कीड़े वाला पानी पीने को मजबूर छात्र, बदहाल शिक्षा व्यवस्था से तंग परिजनों ने वायरल किया वीडियो

Mon, 05 Sep 2022 01:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Sep 2022 01:10 PM IST
सार

दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक के एक मिडिल स्कूल में पानी की टंकी में कीड़े बिलबिलाने हुए नजर आए। यहां पढ़ने वाले छात्र मजबूरी में इसी दूषित पानी को पी रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी की टंकी का वीडियो बनाकर वायरल किया है।

विज्ञापन
Insects are moaning in drinking water in Batiyagarh, Damoh, students drinking contaminated drinking water
पानी की टंकी में बिलबिला रहे कीड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हर साल करोड़ों का बजट आवंटित करती है लेकिन बावजूद इसके ग्रमीण अंचलों में शिक्षा की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शासन के लाख प्रयासों के बाद भी स्कूलों की सूरत नहीं बदल रही है। छात्र मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। हाल ही में दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक के एक मिडिल स्कूल में पानी की टंकी में कीड़े बिलबिलाने हुए नजर आए। यहां पढ़ने वाले छात्र मजबूरी में इसी दूषित पानी को पी रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी की टंकी का वीडियो बनाकर वायरल किया है। लेकिन इस ओर किसी अधिकारी या शिक्षक ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


मामला बटियागढ़ तहसील के संकुल केंद्र खड़ेरी के अंतर्गत गूगराकला गांव के शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल का है। स्कूल के बच्चों ने अभिभावकों को कीड़े वाले पानी के बारे में बताया तो ग्रामीणों स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पानी की टंकी में कीड़े बिलबिलाते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की जांच की व्यवस्था नहीं है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

 

दमोह जिले के बटियागढ़ तहसील के संकुल केंद्र खड़ेरी के अंतर्गत गूगराकला गांव के शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल में छात्र कीड़े वाला दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।                            pic.twitter.com/bJbFZWL3Re

विज्ञापन
विज्ञापन
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 5, 2022

वहीं, जब मीडिया ने मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रभारी शीलचंद जैन से पूछा तो उन्होंने कहा कि छत पर टंकी रखी हुई है। मैंने कभी चढ़कर नहीं देखा कि उसमें कीड़े हैं या पानी साफ है। नीचे नलों में साफ पानी आ रहा है। बच्चे हैंडपंप का पानी पीते हैं टंकी का पानी मध्यान्ह भोजन की थाली धोने के लिए है। वहीं, खड़ेरी संकुल प्राचार्य केएल अहिरवार का कहना है कि हमने वीडियो देखा है। पानी की टंकी की जांच करने के लिए सोमवार को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed