फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Innocents were taken hostage and beaten for plucking mangoes in Sanjay Nikunj nursery of Amarwada.

MP News: आम तोड़ने पर बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, अमरवाड़ा के संजय निकुंज नर्सरी का मामला, केस दर्ज

Sun, 07 May 2023 02:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 02:25 PM IST
सार

संजय निकुंज नर्सरी से आम तोड़ना तीन बच्चों को महंगा पड़ गया। आम तोड़ते पकड़े जाने पर ठेकेदार ने तीनों बच्चों को पीटा और तीन घंटे तक एक कमरे में बंद कर रखा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ठेकेदार पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Innocents were taken hostage and beaten for plucking mangoes in Sanjay Nikunj nursery of Amarwada.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से सटे संजय निकुंज नर्सरी के समीप बकरी चरा रहे तीन बच्चों को आम का तोड़ना महंगा पड़ गया। आम तोड़ते समय पकड़े गए इन तीन बच्चों को ठेकेदार ने पकड़कर ना सिर्फ पीटा, बल्कि तीन घंटे तक बंधक भी बनाकर रखा। इसके बाद परिजनों ने हंगामा मचाया और शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा थाना प्रभारी मोहनसिंह मर्सकोले ने बताया कि शिवानी कॉलोनी निवासी तीन बच्चे शुक्रवार के दिन बकरी चराने निकले थे, इस दौरान वो जब संजय निकुंज नर्सरी के पास पहुंचे तो आम तोड़ने लगे। इस दौरान गुस्से में आए ठेकेदार तेंदनीमाल निवासी बबलू नामक युवक ने उन्हें पकड़ा और तीनों की जमकर मारपीट कर उन्हें कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद तीन घंटे उन्हें कमरे में बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद शाम को तीनों को धमकी देकर छोड़ा गया। इस दौरान तीनों बच्चों की दस बकरियां लापता हो गई, परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अमरवाड़ा पुलिस ने बबलू नामक युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 342 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed