{"_id":"64bd52e718c0490ddd08869a","slug":"innocent-brother-and-sister-died-due-to-drowning-in-umaria-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत, तालाब में गिरे भाई को बचाने बहन भी कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत, तालाब में गिरे भाई को बचाने बहन भी कूदी
Sun, 23 Jul 2023 09:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 09:48 PM IST
सार
उमरिया जिले के ग्राम सेहरा में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों सगे भाई बहन थे। बताया जा रहा है कि पहले भाई तालाब में गिरा तो बहन भी बचाने कूद गई। लेकिन दोनों ही बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन
drown
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में एक हादसे में मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। भाई हाथ-पैर धोने तालाब गया था और उसका पैर फिसल गया। बहन अपने भाई को बचाने तालाब में कूद गई पर दोनों की मौत हो गई।
बता दें कि हादसा उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सेहरा में हुआ है। बताया जाता है कि दोनों भाई- बहन अपने माता-पिता के साथ धान का रोपा लगाने गए थे, इसी बीच छोटा भाई 6 वर्षीय सत्यम पिता संतोष सिंह पैर हाथ धोने बगल में मौजूद तबलाहार तालाब चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो गहरे तालाब में डूबने लगा। इस घटना को 11 वर्षीय मासूम बड़ी बहन स्वस्तिक सिंह ने जैसे ही देखा, बिना कुछ सोचे समझे भाई को बचाने तालाब में कूद गई। बताया जाता है कि इस घटना में दोनो भाई-बहन की मौत हो गई। बाद में किसी तरह दोनों मासूमों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना ने पूरे गांव सहित जिले को शोकाकुल कर दिया है। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए।