मधय्प्रदेश: भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टर, फेंकी स्याही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधय्प्रदेश में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में लगे पोस्टर पर स्याही फेंकी गई है। भोपाल में बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहा के पास लगाए गए पोस्टर पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर पर स्याही फेंकी गई और पोस्टर का एक हिस्सा फाड़ा गया है।
Madhya Pradesh: Ink thrown on the picture of BJP leader #JyotiradityaScindia on a poster put up near Polytechnic Chouraha in Bhopal and a part of the poster torn. He is arriving in Bhopal today. pic.twitter.com/iBQYCh7vF2
— ANI (@ANI) March 12, 2020विज्ञापन
पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा भोपाल में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में बुधवार को दिल्ली में पार्टी में शामिल हुए।
Madhya Pradesh: Hoardings put up near BJP party office in Bhopal to welcome #JyotiradityaScindia. He joined the party yesterday in Delhi, in the presence of party president Jagat Prakash Nadda. pic.twitter.com/F6WD97SkJ9
— ANI (@ANI) March 12, 2020
ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद आज दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचेंगे। इस दौरान शुक्रवार को वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं, सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
यह है सिंधिया का कार्यक्रम
राज्य भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास सिंधिया फिर से भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे।
