{"_id":"65b2700eba1cef63780c9069","slug":"youth-s-vote-will-determine-the-direction-of-india-pm-modi-s-virtual-dialogue-with-the-youth-of-indore-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Voter's Day: युवाओं का वोट तय करेगा भारत की दिशा, इंदौर के युवाओं के साथ पीएम मोदी का वर्चुअली संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Voter's Day: युवाओं का वोट तय करेगा भारत की दिशा, इंदौर के युवाओं के साथ पीएम मोदी का वर्चुअली संवाद
Thu, 25 Jan 2024 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:58 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है, जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं का वोट भारत की दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
नवमतदाता सम्मेलन में पहुंचे सांसद शंकर लालवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के कॉलेजों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं का वोट भारत की दिशा तय करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि साथ ही लोगों से आग्रह किया कि जिन्होंने अभी तक खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं कराया है, वे जल्द ही अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है, जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। मेरे जीवन में इतने सारे युवाओं के साथ संवाद करने का यह पहला अवसर है और शायद दुनिया के किसी भी राजनेता के लिए भी यह पहला अवसर है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में युवाओं का वोट भारत की दिशा तय करेगा। मैं सभी मतदाताओं को नमन करता हूं।
हमारी प्राथमिकता आप सभी युवा मतदाता
नव मतदाता सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है, और आपके सपने ही प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। हमारी प्राथमिकता आप सभी युवा ही हैं। आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, तो युवा मतदाता ही तय करेंगे कि भारत की दिशा क्या होगी। हमने हमेशा देश के युवाओं पर सबसे अधिक विश्वास किया है। अतिथि सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मतदाताओं को जागरूक करना है। आप जैसे नव मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि मतदान में आप सभी भी भागीदारी करें।