{"_id":"6a1834ca707e7d4571081c18","slug":"youth-in-vest-tried-to-steal-money-by-breaking-atm-indore-news-c-1-1-noi1551-4331919-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बनियानधारी युवक ने किया एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, अलार्म बजा तो बैंक अधिकारियों तक पहुंची खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बनियानधारी युवक ने किया एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास, अलार्म बजा तो बैंक अधिकारियों तक पहुंची खबर
Thu, 28 May 2026 07:58 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:58 PM IST
सार
इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में इंडिया वन एटीएम तोड़कर नकदी चोरी का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में बनियान पहना युवक तोड़फोड़ करते दिखा, लेकिन वह कैश चेस्ट नहीं खोल सका और फरार हो गया। अलार्म बजने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और उसके संभावित गैंग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एटीएम में चोरी प्रयास
विस्तार
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक एटीएम को तोड़कर उसमें से रुपये चुराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि पूरा मामला इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला स्थित इंडिया वन एटीएम का है। इंडिया वन एटीएम को तोड़ने का प्रयास एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा किया गया है। फिलहाल एटीएम के सीसीटीवी फुटेज को जब खंगाला गया, तो उसमें एक बनियान पहने हुए युवक तोड़फोड़ करता दिखा। बदमाश एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास करता नजर आया। हालांकि भारी तोड़फोड़ के बावजूद वह एटीएम के मुख्य केस चेस्ट को नहीं खोल पाया और बिना कोई नकदी चुराये, वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दहशत में पति: पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी
विज्ञापन
एटीएम में लगे अलर्ट अलार्म के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी बैंक के अधिकारियों को लगी, इसके बाद इंडिया वन बैंक के अधिकारियों ने पूरे मामले की शिकायत तेजाजी नगर पुलिस को की। फिलहाल जिस युवक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है, वह मात्र बनियान पहने हुआ था। अतः पुलिस को ऐसी आशंका है कि युवक किसी गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके पहनावा से वह बाग टांडा (धार) का नजर आ रहा है। फिलहाल सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे के आधार पर पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
