फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth dies after leg injury anesthesia case filed against three doctors

Indore: पैर में लगी चोट के बाद दिया बेहोशी का इंजेक्शन, युवक की मौत, तीन डॉक्टरों पर केस दर्ज

Tue, 11 Jul 2023 09:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 11 Jul 2023 09:09 PM IST
सार

परिजन ने सीएम और कलेक्टर से लगाई गुहार, इसके बाद डॉक्टरों पर दर्ज हुआ केस, अस्पताल को भी सील किया गया
 

विज्ञापन
Youth dies after leg injury anesthesia case filed against three doctors
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक युवक की लापरवाही से मौत के मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ लसूड़िया थाने में गैर इरादतन हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एफआईआर होने से पहले लड़के के परिजन कई बार थाने के चक्कर काट चुके थे लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाड़ली बहना योजना में आने पर परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां सांसद शंकर लालवानी से मिलकर सीएम तक बात पहुंचाई इसके बाद केस दर्ज हुआ। डीसीपी अभिषेक आनंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तीन डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। तीनों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाने के बाद दम तोड़ा
29 मई को अमित पिता रिंकू जैन (17) अपनी बाइक से मांगलिया की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में खड़े वाहन से टकराने के बाद अमित के पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद उसे नजदीक के राज्यश्री नर्सिंग होम ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उस बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाने के बाद ही अमित की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पिता रिंकू जैन द्वारा कलेक्टर ऑफिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पिता ने कलेक्टर से भी लगाई थी गुहार
इस पूरे मामले में मृतक के पिता ने कलेक्टर से यह गुहार लगाई थी कि लापरवाही से उनके बच्चे की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस द्वारा जांच करने पर यह पाया गया था कि इसमें अस्पताल की लापरवाही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल को सील कर दिया गया था। पिता द्वारा इंदौर पुलिस के अधिकारियों से यह गुहार लगाई गई थी की लापरवाही के लिए जो डॉक्टर दोषी है। उन पर भी गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए। पुलिस द्वारा डॉ. देवेंद्र भार्गव, डॉ. कुश बंडी और डॉ. खुशबू चौहान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed