फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Young man murdered in Indore, drinking alcohol while sitting in Kalali, two youths took him out and stabbed h

Indore crime:इंदौर में युवक की हत्या, कलाली में बैठकर पी रहे थे शराब, दो युवकों ने बाहर निकाल कर चाकू मारे

Sun, 20 Nov 2022 12:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Nov 2022 12:17 PM IST
सार

पुरानी विवाद के चलते इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र मेें एक युवक की जान चली गई। युवक अपने चाच और  चचेरे भाई के साथ शराब पीने कलाली पर गया था। तब उसका दूसरे दो युवकों से विवाद हो गया।

 

विज्ञापन
Young man murdered in Indore, drinking alcohol while sitting in Kalali, two youths took him out and stabbed h
मृतक सावन शुक्ला - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई । युवक अपने चचेरे भाई और चाचा के साथ कलाली पर शराब पीने आया था। इस बीच वहां आए दो युवकों का युवक सावन के चाचा से पुराना विवाद था। परदेशीपुरा में रहने वाला अनिकेत उर्फ फुद्दू तीनों को कलाली के बाहर ले गया और सावन के चाचा सुनील शुक्ला से विवाद करने लगा।

विज्ञापन

सावन ने विरोध किया तो अनिकेत ने उससे विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच हाथा-पाई होने लगी। इस बीच अनिकेत ने जेंब से चाकू निकाला और सावन के सीने और हाथ पर चाकू से वार कर दिए। सुनील सावन को बचाने आए तो अनिकेत ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। इस बीच सावन के चचेरे भाई के दोस्त मौके पर आ गए।

विज्ञापन

इसके बाद अनिकेत अपने दोस्त के साथ मौके पर फरार हो गया। सीने पर गहरा घाव होने की वजह से सावन के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान सावन की मौत होने के बाद अब पुलिस ने हत्या की धारा भी बढ़ा दी है। बताते है कि सुनील शुक्ला और अनिकेत का पुराना विवाद था और कलाली पर सामना होने पर वह फिर अनिकेत फिर झगड़ा करने लगा था। घटन के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed