फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman murdered in Indore, slit her throat by putting chilli in her eyes

Indore Crime: इंदौर में महिला की हत्या,आंखों में मिर्ची डाल कर रेत दिया गला

Sun, 27 Nov 2022 10:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 27 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

शहर में एक महिला की हत्या हो गई, लेकिन अभी पुलिस हत्यारों की सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों ने महिला की आंखों में मिर्ची डाली और फिर धारधार हथियार से गला काट दिया।

विज्ञापन
Woman murdered in Indore, slit her throat by putting chilli in her eyes
वंदना की गला रेत कर हत्या कर दी गई - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की और क्यों की इसकी वजह फिलहाल पुलिस को पता नहीं चल पाई। हत्या करने से पहले आरोपियों ने महिला की आंखों में मिर्ची भी झोंकी थी। पुलिस को हत्यारों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र की विद्या पैलेस कॉलोनी का है। यहां किराए के मकान में रहने वंदना रघुवंशी की हत्या हो गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो फर्श पर सामान बिखरा पड़ा था और महिला की आंखों में मिर्ची झोंकी गई थी। वंदना के गले पर धारधार हथियार के निशान थे। पुलिस को वहां पर संघर्ष के निशान मिले।

विज्ञापन

दूसरी शादी की थी

वंदना पहले पाटनीपुरा क्षेत्र में रहती थी। उसकी शादी 7 साल पहले भोपाल में हुई थी। उसकी एक बड़ी बेटी और एक छोटा बेटा है। अनबन के कारण उसने पहले पति को तलाक दे दिया था और पड़ोस में रहने वाले राहुल रघुवंशी से दूसरी शादी कर ली थी। घटनास्थल पर सबसे पहले राहुल ही पहुंचा था और उसने पुलिस को सूचना दी थी। राहुल ने पुलिस को बताया कि वंदना टिफिन सेंटर चलती थी। वंदना की सहेली माही का फोन राहुल के पास आया था कि वंदना के शरीर से खून बह रहा है। पुलिस ने माही से भी पूछताछ की। माही ने पुलिस को बताया कि उसे वंदना ने समोसे लेने भेजा था। लौट कर आई तो वंदना मृत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed