फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमपी में 50 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री: इंदौर में मुख्यमंत्री ने किया नितिन नवीन का स्वागत

Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 17 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

इंदौर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन स्वामित्व योजना के तहत 30 हजार हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री बांटने के अभियान की शुरुआत करेंगे। सरकार बिना स्टाम्प शुल्क के भूमि स्वामी अधिकार दे रही है, जिससे हजारों परिवारों को मालिकाना हक मिलेगा।

विज्ञापन
indore-swamitva-yojana-property-rights-distribution-nitin-navin-event
नितिन नवीन के स्वागत में पहुंचे हजारों लोग। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्य प्रदेश प्रवास के क्रम में इंदौर पहुंच चुके हैं। वे यहां राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को भूमि स्वामी अभिलेख अर्थात रजिस्ट्री वितरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के माध्यम से इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30 हजार लाभार्थियों को अपनी जमीन और मकान से संबंधित कानूनी अधिकार प्रदान किए जाएंगे। नितिन नवीन का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव एयरपोर्ट पहुंचे। 


 
indore-swamitva-yojana-property-rights-distribution-nitin-navin-event
एरयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मुख्य अतिथियों का आगमन और भव्य स्वागत
इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे। आयोजन स्थल पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं ने अतिथियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

उत्सव जैसा माहौल
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन और इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इंदौर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को विशेष रूप से सजाया गया है। पूरे शहर को पार्टी के झंडों और भगवा पट्टियों से भव्य रूप प्रदान किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखा जा रहा है।

स्वामित्व योजना के तहत 30 हजार लोगों को मिलेगी फ्री रजिस्ट्री
स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी वाली भूमि का आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सर्वे कराया गया है। इस सर्वे के आधार पर वहां निवास करने वाले नागरिकों की संपत्ति से जुड़े अधिकारों का आधिकारिक रिकॉर्ड तैयार किया गया। अब प्रदेश सरकार इसी रिकॉर्ड में दर्ज पात्र संपत्तियों की पंजीकृत डीड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है, जिससे संपत्ति धारकों को वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा। इंदौर और आसपास के 30 हजार लोगों को आज इसके तहत फ्री रजिस्ट्री मिलेगी। 

निःशुल्क पंजीयन और स्टाम्प ड्यूटी की छूट
इस पूरी प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पात्र लाभार्थियों से किसी भी प्रकार की स्टाम्प ड्यूटी या पंजीयन शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस वित्तीय भार को स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। संपूर्ण मध्य प्रदेश में अब तक 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 48.32 लाख व्यक्तिगत संपत्तियों से संबंधित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed