फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Woman commits suicide by drinking acid policeman's wife accused

Indore: महिला ने एसिड पीकर जान दी, पुलिसकर्मी की पत्नी पर लगा धमकाने का आरोप

Tue, 09 Jan 2024 05:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 Jan 2024 05:29 PM IST
सार

महिला ने सुसाइड से पहले परिजन को बताया कि एक महिला उसे लगातार धमका रही थी, तनाव में उसने यह कदम उठा लिया। 
 

विज्ञापन
Woman commits suicide by drinking acid policeman's wife accused
सुगनबाई - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक महिला ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने अपने परिवार को बताया कि एक महिला उसे धमकी दे रही थी। वह एक पुलिसकर्मी की पत्नी है जो लगातार मोबाइल पर धमकाती थी। इस बारे में पहले महिला ने अपनी बहनों को जानकारी दी थी। घटना इंदौर के बाणगंगा की है। महिला का भतीजा और परिवार के अन्य लोग उसे सोमवार को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। उसने एसिड पी लिया था। महिला की देर रात एमवाय में मौत हो गई।
विज्ञापन


बाणगंगा पुलिस के मुताबिक सुगनबाई (40) पति प्रकाश बागवान निवासी भवानी नगर ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। सुगनबाई ने एसिड पीने के बाद अपने पति और बच्चों को कॉल कर कहा कि उसने एसिड पी लिया है। वह कुछ ही देर में मर जाएगी। सब घबराकर घर पहुंचे तो सुगनबाई बेसुध पड़ी मिली। सुगनबाई ने अस्पताल में अपने बेटे और पति को जानकारी दी कि कोई महिला लगातार कॉल कर उसे धमकियां दे रही थी।
विज्ञापन


इसके कारण उसने यह कदम उठाया है। सुगनबाई की दो बेटी और एक बेटा है। उसका पति मिस्त्री है। सुगनबाई ने धमकाने वाली महिला का नंबर भी अपने परिजन को दिया। परिजन ने पुलिस को दिए बयान में यह जानकारी दी है और महिला का नंबर भी सौंपा है। बताया जा रहा है कि सुगनबाई ने इससे पहले भी अपनी बहनों को धमकी देने वाली महिला की जानकारी दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed