फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Wife filed a case for divorce, husband died after returning from court appearance

Indore News:पत्नी ने तलाक के लिए लगाया केस, कोर्ट पेशी से लौटकर पति ने दे दी जान

Thu, 20 Apr 2023 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 20 Apr 2023 08:43 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि दिनेश पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर कोर्ट केस कर रखा था। जब भी वह उज्जैन कोर्ट में सुनवाई के लिए जाता था तो पत्नी के पिता उसे धमकाते थे।

 

विज्ञापन
Wife filed a case for divorce, husband died after returning from court appearance
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले वह कोर्ट पेशी से घर लौटा था। उसकी पत्नी ने एक साल पहले कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दिया था। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी के पिता उसे पेशी के दौरान प्रताडि़त भी करते थे।

विज्ञापन

उज्जैन कोर्ट से लौटने के बाद आजाद नगर निवासी दिनेश मांगीलाल ने घर में फांसी लगाई। भाई ने एक प्रोग्राम में उसे ले जाने के लिए दारवाजा खटखटाया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो उसने भीतर झांका। दिनेश फंदे पर झूलता मिला। परिजनों ने बताया कि दिनेश पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर कोर्ट केस कर रखा था। जब भी वह उज्जैन कोर्ट में सुनवाई के लिए जाता था तो पत्नी के पिता उसे धमकाते थे।

विज्ञापन

17 साल पहले हुई थी शादी

दिनेश की शादी को 17 साल हो गए और दो बच्चे है। पत्नी ने नौकरी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दिनेश ने पत्नी मनीषा को नर्सिंग की पढ़ाई कराई। परिवार ने कहा कि दिनेश ने पत्नी की पढ़ाई के दौरान पूरा खर्च उठाया था। पढ़ाई पूरी होने के बाद मनीषा की नौकरी भी लग गई थी। दिनेश ने 12 तक ही पढ़ाई की थी और ड्रायवरी करता था। मनीषा की नौकरी लगने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगे। मनीषा नहीं चाहती थी कि दिनेश ड्रायवरी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed