{"_id":"63ad734ef2fe2525e257a3e5","slug":"while-boarding-the-train-the-narrator-lost-his-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चढ़ते समय ट्रेन से पैर फिसला और चली गई कथावाचक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चढ़ते समय ट्रेन से पैर फिसला और चली गई कथावाचक की जान
Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
सार
ट्रेन में चढ़ते समय पैैर फिसलने की वजह से एक कथावाचक की जान चली गई। वे पटरी पर गिरे और ट्रेन चलने लगी। उनका पैर कट चुका था और काफी खून बहने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में एक कथावाचक की जान चली गई। वे मालवा एक्सप्रेस में जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। अचानक उनका पैर फिसला और वे पटरी पर जा गिरे। इसके बाद ट्रेन से उनका शरीर कट गया। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन रुकी। कथावाचक को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
पीथमपुर निवासी बालमुंकुद पिता रामनिरंजन भागवत सहित अन्य कथाओं का वाचन करते है। इसके लिए उन्हें उज्जैन बुलाया गया था। उन्होंने मालवा एक्सप्रेस से उज्जैन जाने के लिए रेल का टिकट लिया था। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर वे ट्रेन में जाने के लिए सवार होने लगे। तब उनका संतुलन गड़बड़ाया और पैर फिसल गया। बालमुंकुद पटरी पर गिरे और ट्रेन चलने लगी। वे खुद को बचा पाते, तब तक ट्रेन के पहिए से उनका पैर कट गया था।
विज्ञापन
वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन रोकी गई। लोगों ने बालमुंकुद को पटरी से उठाया और अस्पताल पहुंचाया गया। अधिक खून बह जाने की वजह से उनकी जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन
