Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   What will the weather be like in Indore today? It will get colder at night, while daytime conditions will rema

इंदौर में आज का मौसम कैसा रहेगा? रात में बढ़ेगी ठंड, दिन का मौसम रहेगा सामान्य

Fri, 27 Nov 2026 09:53 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 27 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

इंदौर में सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसका असर सुबह के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह आठ बजे तक ठंड महसूस हो रही है और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
What will the weather be like in Indore today? It will get colder at night, while daytime conditions will rema
इंदौर में ठंड - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में ठंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है, लेकिन रात में पारा लगातार लुढ़कने लगा है। गुरुवार रात का तापमान बुधवार रात की तुलना में एक डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी बुधवार के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट आई। इंदौर में फिलहाल कोहरा नहीं छा रहा है। दृश्यता अच्छी होने से वाहन चालकों को सुबह सड़कों पर निकलने में परेशानी नहीं हो रही है।

विज्ञापन


रात में तापमान गिरने का असर सुबह आठ बजे तक बना रहने लगा है। सुबह लोग या तो रजाइयों में दुबके रहते हैं या फिर गुनगुनी धूप सेंकते नजर आते हैं। सुबह के समय गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता तीन हजार मीटर रही।
विज्ञापन


 

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। बर्फीली हवाएं चलने पर दिन के तापमान में भी कमी आएगी।गुरुवार को दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रात का तापमान 11.5 डिग्री रहा। इससे एक दिन पहले बुधवार रात को तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था। इंदौर में नवंबर माह में दो बार रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है।मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद दिन के तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed