फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   weather update today forecast gwalior bind shahdol indore bhopal jabalpur

Weather Update: कहीं बारिश कहीं गर्मी, प्रदेश के मौसम में दिख रहे अलग अलग रंग

Sun, 25 Feb 2024 08:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 25 Feb 2024 08:01 PM IST
सार

कई जिलों में बारिश हुई जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी आई। खरगोन में सबसे अधिक तापमान रहा। 
 

विज्ञापन
weather update today forecast gwalior bind shahdol indore bhopal jabalpur
Weather Forecast 25 February 2024: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदा-बांदी दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर संभागों के जिलों में अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से कम ही रहे। शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.1°C गिरवर शाजापुर में दर्ज किया गया। वर्तमान में आंध्र प्रदेश तट के पास प्रति चक्रवात परिसंचरण सक्रिय है। वहीं कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक दक्षिणी हवाएं आ रही हैं। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। चंबल संभाग के जिलों में और नीमच, ग्वालियर दतिया में बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed