फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Weather News It rained heavily in Indore this morning hail also fell now cold will increase

Indore Weather News: दिसंबर में जमकर बरसे बदरा, ओले भी गिरे, अब बढ़ जाएगा सर्दी का सितम

Thu, 15 Dec 2022 09:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 09:04 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश के दौरन ओले भी गिरे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बारिश की वजह से अब इंदौर सहित प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Weather News It rained heavily in Indore this morning hail also fell now cold will increase
इंदौर में आज सुबह हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में बादल जाने की वजह से बुधवार रात गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह तेज बारिश और बरसते ओलों ने इंदौरवासियों को नींद से जगा दिया। शहर की सड़कें तरबतर हो गईं और ठंडक भी बढ़ गई। जो लोग सुबह जागे, छतों से पानी गिरने की आवाज सुनकर पहले उन्हें लगा कि ओवरहेंट टैंक ओवरफ्लो हो गया, लेकिन बाहर जाकर देखा तो बारिश हो रही थी। इंदौर-उज्जैन संभाग में फिलहाल ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को उज्जैन, महू और राऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। मौसम के बदले मिजाज से गुरुवार के दिन के तापमान में गिरावट रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में चक्रवात के कारण कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस वजह से शहर में मौसम में उतार-चढ़ाव नजर आ रहे हैं। अरब सागर से आ रही नमी के कारण इंदौर और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं। 17 दिसंबर के बाद चक्रवात का असर कम होने से बादल छंटने लगेंगे और शहर में ठंड बढ़ सकती है। अचानक हुई बारिश की वजह से सुबह कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर भी अफरा-तफरी, लगी यात्रियों की कतार...
दिल्ली एयरपोर्ट पर घरेलू विमान के यात्रियों को तीन घंटे पहले आने की एडवायजरी जारी हुई है, लेकिन दूसरे शहरों के विमानतलों पर भी सुबह भीड़ के कारण अफरा-तफरी जैसा माहौल है। इंदौर विमानतल पर सुबह कतारें देखने को मिली। तेज बारिश और ओलों के बीच यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें भीतर जाने के लिए कतार में लगना पड़ा। इस कारण उन्हें उड़ान छूटने का डर भी सताने लगा। कुछ देर बाद प्रवेश के लिए दूसरे गेट खोल कर विमानतल प्रबंधन ने कतार खत्म करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बादलों ने घेरा शहर को, नहीं निकली धूप...
गुरुवार को बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। हल्की धुंध और आसमान में छाए बादलों के कारण इंद्रदेवता के दर्शन नहीं हुए। ठंड भी ज्यादा महसूस हो रही है। शहर में रात का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान बारिश की वजह से और गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed