फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Water level of ponds increased due to rain in Indore, more than 11 feet of water in Yashwant Sagar

Indore: इंदौर में हुई बारिश से बढ़ गया तालाबों का जलस्तर, यशवंत सागर में 11 फुट से ज्यादा पानी

Sun, 02 Jul 2023 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 02 Jul 2023 08:06 PM IST
सार

शहर की औसत बारिश 37 इंच है। कोटा पूरा करने के लिए जुलाई और अगस्त की बारिश पर निर्भरता रहेगी, लेकिन तालाबों का जलस्तर बढ़ने लगा है। 19 फीट क्षमता वाले यशवंत सागर में फिलहाल 11.5 फीट पानी है।

विज्ञापन
Water level of ponds increased due to rain in Indore, more than 11 feet of water in Yashwant Sagar
बारिश से बढ़ने लगा यशवंत सागर तालाब का स्लस्तर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

शहर में मानसून की आमद हो चुकी है। अब तक 5 इंच पानी बरसा है, लेकिन शहर का कोटो पूरा होना बाकी है। इंदौर को अभी 32 इंच पानी और जरुरत है।इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश से तालाबों का जलस्तर बढ़ा है। 20 दिन से तालाबों का वाटर लेवल कम नहीं हुआ है। शहर से लगे आसपास के गांवों में बारिश होने की वजह से जलापूर्ति मे मददगार बिलावली और यशवंत सागर में पानी भर गया है।

विज्ञापन

शहर की औसत बारिश 37 इंच है। कोटा पूरा करने के लिए जुलाई और अगस्त की बारिश पर निर्भरता रहेगी, लेकिन तालाबों का जलस्तर बढ़ने लगा है। 19 फीट क्षमता वाले यशवंत सागर में फिलहाल 11.5 फीट पानी है। बिलावली तालाब में 22.6 फीट पानी भरा हुआ है। इन दोनो तालाबों से शहर में जलापूर्ति होती। उधर सिरपुर तालाब की क्षमता 16 फीट है और इसमें 8.9 फीट पानी भरा हुआ है। सिरपुर से पानी की सप्लाई तो नहीं होती, लेकिन आसपास की सौ से ज्यादा कालोनी में बोरिंग, कुएं में सालभर पानी रहता है।

विज्ञापन

पर्यावरण विशेषज्ञ सुधींद्रमोहन शर्मा का कहना है कि 15 जून के बाद से बादलों की एक्टिविटी शुरू हो गई थी। बारिश भी हो रही है। तापमान में भी कमी आने लगी थी। वाष्पीकरण की प्रक्रिया थम गई है। इस कारण तालाबों का जलस्तर कम नहीं हुआ, बल्कि बारिश के कारण बढ़ गया है। यशवंत सागर तालाब से शहर मेे प्रतिदिन 30 एमएलडी से ज्यादा पानी सप्लाई होता है। इससे शहर की पांच टंकियां को भरा जाता है,जबकि कुछ हिस्सों में सीधी जलापूर्ति भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महू की तरफ अच्छी बारिश होती है तो इसकी चैनल में पानी आना शुरू होता और तालाब भरा जाता है और वर्ष भर शहर के बड़े हिस्से की प्यास यह तालाब बुझाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed