फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   wanted policemen indore women crime case

Indore News: दुष्कर्म का आरोपी कांस्टेबल Wanted, पुलिस ने थाने में लगाए पोस्टर

Thu, 16 Feb 2023 05:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के मामले में इंदौर पुलिस एक कांस्टेबल की तलाश कर रही है, थाने में उसके पोस्टर भी लगाए गए हैं। 
 

विज्ञापन
wanted policemen indore women crime case
पुलिस ने थाने में लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अनिरुद्ध राठौरपर दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर दिया है और जगह-जगह पोस्टर लगवा दिए हैं। इंदौर की महिला थाना पुलिस इस कांस्टेबल की सरगर्मी से तलाश कर रही है। केस दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन


टीआइ ज्योति शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल अनिरुद्ध पुत्र मांगीलाल राठौर मंदसौर के टकरावद का रहने वाला है। वह नीमच थाने में पदस्थ था। उस पर गंभीर आरोप हैं और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इंदौर के कनाडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से उसकी दोस्ती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का वादा करके अनिरुद्द ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। अनिरुद्ध ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए हैं। महिला ने जनसुनवाई में इस मामले की शिकायत की थी और इसके बाद केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होते ही वह फरार हो गया। उसकी तेजी से तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


उसने अग्रिम जमानत के लिए भी प्रयास किया जिसमें उसे सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस ने परेशान होकर उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने पर इनाम घोषित किया है। शहर में और थानों में कई जगह पर उसके पोस्टर भी चस्पा करवा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में बनाया अश्लील वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल
महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि अनिरुद्ध से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद उसने प्रेम का इजहार किया। महिला ने उसे ना कहा तो उसने हाथ की नस काट ली। इसके बाद वह पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। दबाव बनाकर वह महिला को धार्मिक स्थल पर घुमाने ले गया। जम्मू में एक यात्रा के दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed