{"_id":"63eeddc78d92ee61ba073a96","slug":"viral-video-indore-gurudwara-namaj-girl-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के गुरुद्वारे में नमाज पढ़ रही थी युवती, Viral हुआ Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के गुरुद्वारे में नमाज पढ़ रही थी युवती, Viral हुआ Video
Fri, 17 Feb 2023 07:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 17 Feb 2023 07:22 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की खूब चर्चा है। यह इंदौर के बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
गुरुद्वारे में नमाज पढऩे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे इंदौर के बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे का बताया जा रहा है। वीडियो में युवती गुरुद्वारे में नमाज अदा कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
नमाज नहीं हुई वहां
वीडियो वायरल होने पर श्रीगुरुसिंघ सभा के प्रवक्ता ने कहा कि किसी ने ऐसा वीडियो बना लिया है लेकिन नमाज नहीं हुई। गुरुद्वारे के व्यवस्थापक अवतार सिंह ने भी कहा कि यह जानकारी गलतत है।
क्या है मामला
बताया जा रहा है कि यहां पर अन्य शहरों से आकर करीब 30 लड़कियां ठहरी हुई थी। यहां पर सामाजिक मदद के उद्देश्य से इस तरह से रहने की मदद दी जाती है। इन्हीं में से किसी लडक़ी का यह वीडियो है। प्रवक्ता ने कहा कि यह भी कहना गलत होगा कि यह लडक़ी उन 30 लड़कियों में से एक ही है क्योंकि वहां पर अन्य कोई लडक़ी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा यह एकता और भाईचारे की मिसाल
इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसे एकता और भाईचारे की मिसाल बताया है। कुछ लोग इसे सब ग्रुप में शेयर कर रहे हैं। साथ में लिखा है कि वीडियो में युवती को देखकर कहा जा सकता है कि भारत सर्वधर्म समभाव वाला देश है और हमारे यहां पर हर धर्म का पूरा सम्मान किया जाता है।