फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Villages submerged by Sardar Sarovar dam will now be populated with employment, cruise will run in Narmada riv

Mp News: सरदार सरोवर बांध से डूबे गांव अब रोजगार से होंगे आबाद, नर्मदा नदी में चलेगा क्रूज

Thu, 22 Dec 2022 10:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

चार साल पहले सरदार सरोवर बांध भरने के बाद मध्य प्रदेश के 80 से ज्यादा गांव डूूब गए है। अब नर्मदा नदी में सरकार वाटर टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। इससे डूबे चुके गांव रोजगार से आबाद होंगे। नदी मेें अब क्रूज चलाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Villages submerged by Sardar Sarovar dam will now be populated with employment, cruise will run in Narmada riv
डूब में आया निरसपुर होगा आबाद - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश अब नर्मदा घाटी के आसपास वाटूर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी कर रहा है। बड़वानी जिले के राजघाट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक नर्मदा नदी में 135 किलोमीटर लंबाई में क्रूज चलेगा। इसकी लोकेशन के लिए पर्यटन विभाग के अतिरिक्त प्रबंधन निदेशक विवेक श्रौत्रिय अपनी टीम के साथ केवड़िया से निसरपुर तक अलग-अलग लोकेशन का दौरा कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए विभाग की मंजूूरी मिल चुकी है। कई कंपनियां नर्मदा नदी में क्रूज चलाने के लिए इच्छुक है। इसके लिए फिजिबिलिटी सर्वे भी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

चार दिन की होगी यात्रा

क्रूज 135 किलोमीटर का सफर चार दिन मेें पूरा करेगा। इस यात्राा से मध्य प्रदेश, गुजरात के अलावा महाराष्ट्र प्रदेश भी जुड़ेगा। पर्यटन विभाग की टीम गुजरात के छोटा उदयपुर, चंदनखेड़ी, निरसपुर गांव का दौरा कर चुकी है। गुजरात सरकार से भी केवड़ेश्वर से पहले टर्मिनल के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जमीन मांगी है। आपको बता दे कि इंदिरा सागर के बैक वाॅटर में टूरिज्म विभाग ने हनुमंतिया को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया है। यहां क्रूज का संचालन होता है और दिसंबर-जनवरी में जल महोत्सव भी आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन

डूबा निसरपुर बनेगा टूरिस्ट स्पाॅट
सरदार सरोवर बांध के भरने के बाद कुक्षी के समीप का निरसपुर गांव फिर आबाद होगा। यह गांव सरदार सरोवर बांध के कारण 60 प्रतिशत तक डूब चुका है। यहां पर्यटन विभाग को ५० हेक्टेयर जमीन अलॉट की गई है। पर्यटन विभाग निरसपुर को टूरिस्ट स्पॉट के रुप में विकसित करेंगे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed