फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: MLA Gaur, who was absent from a meeting on the water crisis, remarked, "The municipal corporation only

Indore: जलसंकट की बैठक में गैरमौजूद विधायक गौड़ बोली-निगम के छोटे मोटे काम होते, बैठक में जाने से क्या फायदा

Fri, 16 Oct 2026 10:29 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 16 Oct 2026 10:29 AM IST
सार

इंदौर में जलसंकट से निपटने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में हुई बैठक में सांसद शंकर लालवानी सहित पांच विधायकों की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है। इसे भाजपा की गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: MLA Gaur, who was absent from a meeting on the water crisis, remarked, "The municipal corporation only
जलसंकट से बचने के लिए बैठक। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में जलसंकट से निपटने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में हुई बैठक में शहर के सांसद और पांच विधायक शामिल नहीं हुए। जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी को भाजपा की गुटीय राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बैठक में शामिल नहीं हुईं विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि नगर निगम में छोटे-मोटे काम कहने के बावजूद नहीं हो रहे हैं। ऐसे में बैठक में जाने का क्या औचित्य है?

विज्ञापन

टंकी तैयार, फिर भी नहीं मिल रहा पानी

मालिनी गौड़ ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोंदवले धाम क्षेत्र में पानी की टंकी बनकर तैयार है, लेकिन कहने के बावजूद अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। इस कारण क्षेत्र के लोग नई टंकी से पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब शिवम वर्मा नगर निगम आयुक्त थे, तब उनसे मिलकर टंकी में बिजली कनेक्शन देने की बात कही थी। इस टंकी का निर्माण उस समय हुआ था, जब वे महापौर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये जनप्रतिनिधि पहुंचे

जलसंकट को लेकर बुलाई गई बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया और रमेश मेंदोला शामिल हुए। वहीं, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, मनोज पटेल, तुलसी सिलावट और उषा ठाकुर के अलावा सांसद शंकर लालवानी भी बैठक में नहीं पहुंचे। बैठक में जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही।

शायद उनके क्षेत्र में जलसंकट नहीं होगा

बैठक समाप्त होने के बाद जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यह सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? जो गैरमौजूद हैं, उनसे पूछना चाहिए। शायद उनके विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट नहीं होगा, इसलिए वे बैठक में नहीं आए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed