{"_id":"63ac1702c002464a752b204b","slug":"veg-pulao-was-ordered-served-the-non-veg-biryani-case-filed-against-restaurant-operator","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंगाया था पुलाव, परोस दी मांसाहारी बिरयानी, इंदौर के रेस्त्रां संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंगाया था पुलाव, परोस दी मांसाहारी बिरयानी, इंदौर के रेस्त्रां संचालक पर केस दर्ज
Wed, 28 Dec 2022 04:43 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:43 PM IST
सार
इंदौर के एक रेस्त्रां में ग्राहक को वेज पुलाव के बजाय नाॅनवेज बिरयानी परोसना रेस्त्रां संचालक को भारी पड़ गया। नाराज ग्राहक ने प्लेट मेें हड्डी देखी तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने रेस्त्रां संचालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
वेज पुलाव के बजाए नाॅनवेज बिरयानी परोस दी।
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक शाकाहारी युवक ने इंदौर के अल्बा रेस्टोरेंट की शिकायत थाने में की है। वजह यह है कि उन्होंने वेज पुलाव आर्डर किया था और उन्हें नॉनवेज बिरयानी परोस दी गई, जबकि आज तक उन्होंने अंडा तक नहीं खाया।
विज्ञापन
शालीमार टाउनशिप में रहने वाले आकाश दुबे अल्बा रेस्टोरेंट में लंच करने गए थे। उन्होंने वेज पुलाव ऑर्डर किया। कुछ देर बाद ऑर्डर टेबल पर सर्व हुआ। आकाश ने उसे खाना शुरू किया। तभी उन्हें प्लेट में हड्डी नजर आई, जबकि वे शाकाहारी हैं। प्लेट में नॉनवेज देखने के बाद आकाश ने रेस्त्रां संचालक को इसकी शिकायत की। तब वे मामला दबाने में जुट गए।
विज्ञापन
आकाश ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि वह नॉन-वेज नहीं खाते हैं। उसने अंडे तक नहीं खाए हैं। उसके आर्डर के वेज खाने में हड्डियां परोस दी गई। पुलिस ने होटल संचालक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ धारा 298 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
आकाश ने कहा कि जब उन्होंने रेस्त्रां प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उनका रवैया गैर-जिम्मेदाराना था। वे अपनी गलती मानने को तैयार ही नहीं थे। इसके बाद मैने थाने में शिकायत करने का फैसला लिया। सबूत के तौर पर आकाश ने ऑर्डर की गई बिरयानी के फोटो और वीडियो भी निकाले और पुलिस अफसरों को बताए।
