फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Vaishali Thakkar: Lookout circular issued against accused

Vaishali Thakkar: वैशाली को तंग करने वाले राहुल-दिशा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर, मंगेतर से भी संपर्क करेगी पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 11:32 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Oct 2022 11:32 AM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वैशाली ठक्कर मामले में दोनों आरोपी राहुल और दिशा नवलानी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Vaishali Thakkar: Lookout circular issued against accused
Vaishali Takkar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस को उसके पड़ोसी और पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी की तलाश है। उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों पर पुलिस ने पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया है, वहीं लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं वैशाली ने शनिवार रात साईं बाग कॉलोनी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस ने डायरीनुमा सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें उसने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने राहुल और दिशा पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी की बात पुलिस नहीं कह रही है। राहुल प्लायवुड का बड़ा कारोबार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Vaishali Thakkar: Lookout circular issued against accused
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले की जानकारी दी। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वैशाली ठक्कर मामले में दोनों आरोपी राहुल और दिशा नवलानी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। देशभर के हवाई अड्डों को सूचना भेजी गई है ताकि वे बाहर न जा सकें। वैशाली के मंगेतर से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, यूएस में हैं हालांकि अभी संपर्क नहीं हो सका है। इंदौर पुलिस कमिश्नर का कहना है कि राहुल अपने परिवार के साथ देश छोड़ने की फिराक में है। पुलिस का मानना है कि राहुल काफी संपन्न है, इसीलिए वह देश छोड़कर भाग सकता है। मामले में कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की जांच की जा रही है। साथ ही और भी कई बिंदुओं पर जांच जारी है। 

दिशा का भाई भी शक के घेरे में
वैशाली ठक्कर मामले में रोहित नाम के तीसरे शख्स की भी एंट्री हुई है। रोहित राहुल की पत्नी का भाई है और उसको भी वैशाली की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में ये भी सामने आया है कि दिशा भी वैशाली को लेकर गुस्से में रहती थी। दिशा ने वैशाली को उसके घर आने के लिए भी मना कर दिया था। वैशाली के परिजनों का मानना है कि दिशा वैशाली को कई बार धमका भी चुकी थी। दिशा का मानना था कि वैशाली घर बिगाड़ रही है। फोन लगाकर उसने ये भी कहा था कि मेरे पति से दूर रहे। मुंबई में रहकर आई है, अब यहां मेरा घर बिगाड़ रही है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed