फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   UPSC Prelims 2025 Preparations: Indore Divisional Commissioner Holds Key Meeting for Smooth Exam Conduct

UPSC: लाइट कटने की चिंता, वैकल्पिक व्यवस्था करेगा प्रशासन, 36 केंद्रों पर 14 हजार परीक्षार्थी आएंगे

Sat, 24 May 2025 07:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 24 May 2025 07:35 PM IST
सार

UPSC: नीट यूजी में लाइट कटने की वजह से सैकड़ों छात्रों को पेरशानी हुई थी, यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। आज हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरे पर बिजली गुल होने की चिंता साफ नजर आई।

विज्ञापन
UPSC Prelims 2025 Preparations: Indore Divisional Commissioner Holds Key Meeting for Smooth Exam Conduct
संभागायुक्त ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 (सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025) के लिए आज इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह ने बैठक ली। नीट यूजी की परीक्षा में बिजली गुल होने का असर बैठक में भी दिखा। संभागायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सभी परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक निरन्तर जारी रखें। परीक्षा केन्द्रों पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था भी रखी जाए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पीने के पानी की व्यवस्था, रास्ते की सफाई एवं परिसर में स्थित शौचालय की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन


आज संभागायुक्त कार्यालय में संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को लेकर आज बैठक आयोजित की गई। वर्ष-2025 की परीक्षा रविवार, 25 मई 2025 को आयोजित हो रही है। इसके लिए 9.48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसका आयोजन देश के 80 केन्द्रों के 2368 स्थलों पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बैठक में संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश की शीर्ष स्तरीय परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा है। इस परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित होने के लिए जरूरी है कि सभी तरह की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। बैठक में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, उपायुक्त राजस्व शैली कनाश, संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली के उप सचिव नीरज कुमार, आईडीए के सीईओ आर.पी. अहिरवार सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे। इंदौर केन्द्र से परीक्षा के संचालन का संपूर्ण प्रभार संभागायुक्त इंदौर को परीक्षा समन्वयक अधिकारी के रूप में सौंपा गया है। परीक्षा के सुचारू संचालन के निरीक्षण हेतु संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोग के उप सचिव नीरज कुमार को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान निरीक्षण हेतु अपर आयुक्त नगर निगम अभिलाष मिश्रा और आईडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संभागायुक्त द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा केन्द्र की संपूर्ण व्यवस्था हेतु स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सत्रों में होगी परीक्षा
बैठक में उपायुक्त राजस्व शैली कनाश ने बताया कि इंदौर संभाग के अंतर्गत सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा का आयोजन इंदौर केन्द्र क्रमांक 78 के कुल 36 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। इंदौर केन्द्र के 36 परीक्षा केन्द्रों पर 14 हजार 692 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।

इन बातों का ध्यान रखें अभ्यर्थी
1. 30 मिनट पहले अभ्यर्थी का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
2. आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए ई-प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश स्थल पर प्रवेश की अनुमति रहेगी। 
3. केवल पेन, पेंसिल, ई-प्रवेश पत्र, स्व-फोटो, पहचान पत्र या ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट कोई अन्य सामान ही परीक्षा स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति रहेगी। केलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 
4. परीक्षा केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन, आईटी गैजेट्स, डिजिटल घड़िया, स्मार्ट घड़िया, ब्लू टूथ, कोई अन्य संचार उपकरण, बैग आदि प्रतिबंधित रहेगा। 
5. अभ्यर्थियों द्वारा लाए गए किसी भी सामान को परीक्षा स्थल पर रखने के लिए परीक्षा स्थल पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश स्थल के बाहर स्वयं अपनी व्यवस्था करनी होगी। किसी भी नुकसान के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। 

6. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित पहचान पत्र अपने साथ लाएं। यदि कोई अभ्यर्थी पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है या ई-प्रवेश पत्र में उल्लेखित पहचान पत्र के अलावा कोई अन्य पहचान पत्र प्रस्तुत करता है तो केन्द्राध्यक्ष द्वारा अभ्यर्थी से इस आशय का वचन पत्र प्राप्त करके आयोग को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed