फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Unique wedding in Indore, compost made from food waste and flowers, paper and plastic were not used

Indore News: इंदौर में अनूठी शादी, खाने का कचरा और फूलों की बना दी खाद, कागज-प्लास्टिक का नहीं हुआ इस्तेमाल

Sat, 28 Jan 2023 08:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Jan 2023 08:36 PM IST
सार

इंदौर के आर्किटेक्ट हितेंद्र मेहता, जितेंद्र मेहता के यहां शादी थी। मेहता परिवार के बेेटेे वर्धन की शादी एलेक्जेंड्रा से हुई। वर्धन हावर्ड डिजाइन स्कूल से ग्रेजुएट है। इन दोनों के परिवारों ने फैसला लिया कि शादी जीरो वेस्ट हो और कचरे का मौके पर ही निपटान हो जाए।

विज्ञापन
Unique wedding in Indore, compost made from food waste and flowers, paper and plastic were not used
इंदौर की शादी मेें लकड़ी की प्लेट, चम्मच और कपड़े का इस्तेमाल हुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्वच्छता में छह बार देश मेें पहले स्थान पर आने वाले इंदौर में अब शादियां भी इको फ्रेंडली होने लगी हैं। एक जीरो लैंडफिल मैरेज ग्रेंड शेरेटन होटल में हुई। जिसमें न तो प्लास्टिक का इस्तेमाल हुए न कागज का। बचे हुए खाने और फूलों के डेकोरेशन का जो गीला कचरा था, उसे भी मौके पर ही खाद मेें तब्दील कर दिया। सूखा कचरा रिसायकल के लिए भेजा गया। कुल मिलाकर इस जीरो वेस्ट शादी में किसी भी तरह का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

इंदौर के आर्किटेक्ट हितेंद्र मेहता और जितेंद्र मेहता परिवार के बेेटेे वर्धन की शादी एलेक्जेंड्रा से हुई। वर्धन हावर्ड डिजाइन स्कूल से ग्रेजुएट है। दोनो की मुलाकात वहीं हुई थी। इन दोनों के परिवारों ने फैसला लिया कि शादी जीरो वेस्ट हो और कचरे का मौके पर ही निपटान हो जाए। स्टेज पर थर्माकोल और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। पूरी तरह फूलों की सजावट थी। प्लास्टिक के बजाए शुगर केन के बने कंपोस्टेबल प्लेट्स और टिशू की जगह कपड़े के नैपकिन्स थे।

विज्ञापन

इस जीरो लैंडफिल मैरेज में मददगार रहे समीर शर्मा ‘इंदौर वाले’ ने बताया कि इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा ने पार्टी से निकले गीले कचरे को  ऑन द स्पाॅट मोबाइल वेस्ट प्रोेसेसिंग वैन में खाद में तब्दील कर दिया। सूखा कचरा न के बराबर निकला और वह भी रिसायकल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शादी का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचाया गया। इस अनूठी शादी का फैसला वाले मेहता और कोजाक परिवार को नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने सर्टिफिकेट भी सौंपा। समीर शर्मा ने बताया कि स्वच्छता को लेकर शहरवासियों की जनभागीदारी के कारण ही हम छह बार पहले स्थान पर है। इस तरह की शादियां दूसरे परिवारों को जीरो वेस्ट, जीरो लैंडफिल आधार पर शादियां करने के लिए प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed