फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Ujjain rape victim's health is fine, celebrated her birthday in the hospital.

Indore: उज्जैन की रेप पीडि़ता की तबीयत पहले से ठीक, अस्पताल में जन्मदिन मनाया

Fri, 06 Oct 2023 06:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 06 Oct 2023 06:58 PM IST
सार

रेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है,लेकिन अभी धारा 164 में बच्ची के बयान नहीं हो पाए है।  पुलिस अफसर भी उसके पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे है। 

विज्ञापन
Ujjain rape victim's health is fine, celebrated her birthday in the hospital.
एमटीएच अस्पताल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती उज्जैन में रेप की पीडि़ता का स्वास्थ्य अब धीरे धीरे ठीक हो रहा है, हालांकि अभी भी वह अपने साथ हुई घटना से सहम जाती है। मनोचिकित्सक भी उसका इलाज कर रहे है। उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अस्पताल के स्टाॅफ ने उसका जन्म दिन मनाया।

विज्ञापन


इस दौरान वार्ड को गुबारों से सजाया गया। नाबालिग को हादसे से उबारने के लिए अस्पताल का स्टाॅफ अच्छा माहौल देने की कोशिश कर रहा है। पिछले दिनों बच्ची को नए कपड़े भी दिए गए थे।

विज्ञापन

रेप की घटना के बाद उज्जैन से बच्ची को सप्ताहभर पहले इंदौर के एमटीएच अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां बच्ची के आपरेशन के बाद टांके लगाए गए। फिलहाल उसे सप्ताहभर अस्पताल में रहना होगा। अस्पताल में बच्ची का परिवार भी था, लेकिन बच्ची से मुलाकात के बाद परिवारजनों को सतना भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जब डाक्टरों को बच्ची का जन्मदिन होने की बात बताई तो फिर वार्ड को गुबारों से सजाया और बच्ची से केक कटवाया गया। यह माहौल देख बच्ची खुश नजर आई। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है और उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हादसे को भुलाने के लिए नर्स और डाक्टर उससे हंसी मजाक भी करते है। वह स्टाॅफ घुल मिल गई है।

अभी नहीं हुए बयान

रेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है,लेकिन अभी धारा 164 में बच्ची के बयान नहीं हो पाए है। पुलिस अफसर भी उसके पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे है। सप्ताहभर के बाद उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है। उसके बाद उज्जैन पुलिस उसके बयान हो सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed