फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   uae indore community, pushyamitra bhargav mayor, indore

UAE: इंदौरियों ने दुबई में मालवी पगड़ी पहनाकर किया महापौर का स्वागत, इंदौर में निवेश और सहभागिता पर की चर्चा

Fri, 01 Dec 2023 09:52 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 01 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

2 दिसंबर को होने वाले विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में इंदौर की स्वच्छता की उपलब्धियों को बताएंगे महापौर, सम्मेलन से पहले दुबई में इंदौरियों से की मुलाकात
 

विज्ञापन
uae indore community, pushyamitra bhargav mayor, indore
दुबई में इंदौरियों ने किया महापौर का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव दुबई पहुंचे हैं। 2 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन से पहले भार्गव ने दुबई में इंदौर के लोगों से मुलाकात की। दुबई में बड़ी संख्या में इंदौर के लोग रहते हैं और वहां पर कई क्षेत्रों में उनकी बड़ी भागीदारी है। अजय कासलीवाल, मनोज झरिया और प्रेम भाटिया ने बताया कि महापौर ने इंदौर के विषय में कई जानकारियां दी और हमें भी इंदौर के विकास में भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया। महापौर ने इंदौर का फ्यूचर प्लान बताया और कहा कि किस तरह से इंदौर दुनिया के सबसे बेहतरीन शहरों में से एक बनने जा रहा है। 
विज्ञापन


महापौर ने निवेश के लिए दिया आमंत्रण
नासिर खान, चंद्रशेखर भाटिया और निलेश जैन ने बताया कि महापौर ने दुबई में रहने वाले इंदौर के व्यापारियों को अपने गृहनगर में निवेश का आमंत्रण दिया। महापौर ने कहा कि जिस तरह से आप दुबई में कारोबार का विस्तार कर रहे हैं उसी तरह इंदौर में भी निवेश कर अपने व्यापार को नई ऊंचाईयां दें। प्रशासन और सरकार निवेश के लिए सुलभ नीतियां बना रहा है जिससे दुनियाभर के निवेशक इंदौर की तरफ आ रहे हैं। आप सब भी इस मौके का लाभ उठाएं और इंदौर में निवेश करें। महापौर से मुलाकात के दौरान दुबई में अमित मित्तल, गिरीश गोपलानी, दर्पण दुबे और हर्ष वर्मा ने भी अपनी बात रखी। इंदौर की संस्कृति के अनुसार महापौर पुष्यमित्र भार्गव का मालवी पगड़ी पहनाकर व हार पुष्प के साथ दुबई एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के समक्ष दुनियाभर के लोग सुनेंगे इंदौर की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री Narendra Modi की उपस्थिति में दुबई में आयोजित होने वाले विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में महापौर अपनी बात रखेंगे। वे इंदौर की स्वच्छता सहित अन्य क्षेत्रों में जनभागीदारी के माध्यम से अर्जित उपलब्धियों को प्रबुद्धजनों के सम्मुख प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed