फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two software engineers killed in car collision, stopped to push the car to help

Indore News: कार की टक्कर से दो साफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत, मदद के लिए कार को धक्का देने के लिए रुके थे

Mon, 03 Apr 2023 04:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Apr 2023 04:59 PM IST
सार

 अमित  अपने दोस्त अभिषेक के साथ बायपास की एक होटल पर गए थे। तभी उन्होंने सड़क पर कार खड़ी देखी।  चालक कार बंद होने से परेशान था। दोनों  बंद कार को धक्का मारकर चालू कराने  की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Two software engineers killed in car collision, stopped to push the car to help
सड़क हादसेे मेें दो युवकों की मौत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र मेें हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार साफ्टेवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई। वे बायपास पर होटल पर चाय पी रहे थे अौर एक बंद कार को धक्का माकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक दूसरी कार ने पीछे से दोनो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना बायपास के मायाखेड़ी गांव में विस्तारा टाउनशिप के पास की है। अमित पिता रामप्रसाद निवासी रेडियो काॅलोनी अपने दोस्त अभिषेक के साथ बायपास की एक होटल पर गए थे। तभी उन्होंने सड़क पर कार खड़ी देखी। चालक कार बंद होने से परेशान था। दोनों ने बंद कार को धक्का मारकर चालू कराने के लिए चालक की मदद की कोशिश कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार देवास की ओर से आ रही थी। उन्होंने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों इंदौर की निजी कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन

जबलपुर के मूल निवासी थे, नौकरी इंदौर में थी

दोस्तों ने बताया कि अभिषेक और अमित जबलपुर के रहने वाले थे। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसकी एक बहन की शादी हो गई। जबकि पिता की एक साल पहले बीमारी की वजह से मौत हो गई। अभिषेक के परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। दोनों की जाॅब इंदौर मेें लगी थी अौर वे रेडियो काॅलोनी क्षेत्र में मकान किराए पर रहकर रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed