{"_id":"635fd7280e950c6ebd588c30","slug":"two-drunken-youths-murder-the-dog-by-stabbing-him-with-a-knife-in-indore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indore: भौंकना ही बेजुबान का अपराध था, जानवर बने इंसान ने कुत्ते को उतारा मौत के घाट, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भौंकना ही बेजुबान का अपराध था, जानवर बने इंसान ने कुत्ते को उतारा मौत के घाट, तलाश जारी
Mon, 31 Oct 2022 07:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 31 Oct 2022 07:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में दो युवकों ने चाकू से वार कर कुत्ते की हत्या कर दी। दोनों युवक नशे में धुत थे। फिलहाल, पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर जिले के बाणगंगा क्षेत्र में नशे में धुत दो युवकों को कुत्ते पर वार करना महंगा पड़ गया। जानलेवा वार की वजह से कुत्ते ने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद दोनों युवक फरार हो गए, जिन्हें पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
रहवासियों ने कुत्ते के साथ हुई वारदात की जानकारी पीपुल फॉर एनिमल की संयोजक प्रियांशु जैन को दी थी। विशाल नगले और मोहित बोयत नामक युवकों ने एक काले रंग के कुत्ते को चाकू मारा है। जैन अपने साथियों के साथ बस्ती में पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते की मौत हो चुकी थी। प्रियांशु ने मृत कुत्ते के वीडियो फुटेज लिए। कुत्ते के पेट पर चाकू से दो वार किए गए थे। बाणगंगा थाने को घटना की जानकारी दी। कुत्ते का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा-429 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक कुत्ता
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद से दोनों युवक फरार हैं और पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है। बस्ती के रहवासियों ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे और कुत्ता उन्हें देखकर भौंक रहा था। इससे नाराज एक युवक ने चाकू निकाला और कुत्ते के पीछे दौड़ा। कुछ देर बाद उसने कुत्ते के पेट में चाकू से वार कर दिया।
