फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two brothers were stabbed in a dispute over overtaking on Indore bypass

Indore: इंदौर बायपास पर ओवरटेक करने के विवाद मेें दो भाईयों को मारे चाकू

Sun, 13 Aug 2023 01:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 13 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

कनाडि़या बायपास के पास उनकी कार को एक दूसरी कार ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। इसका विरोध कार चला रहे राजकुमार ने किया। इस बात पर दूसरी कार में सवार युवक नाराज हो गए और  उन्होंने राजकुमार की कार के सामने अपनी कार अडा दी।

विज्ञापन
Two brothers were stabbed in a dispute over overtaking on Indore bypass
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लोग जरा सी बात पर हुए विवाद में अब खूब बहाने लगे है। इंदौर में दो भाईयों पर चाकू से हमला कर सिर्फ इसलिए घायल कर लिया,क्योकि उन्होंने गलत तरीके से कार ओवरटेक करने का विरोध किया था। इंदौर बायपास पर कनाडि़या के समीप यह घटना सोंधिया परिवार के साथ हुई। परिवार के लोग कार से शांति नगर महू में अपने घर लौट रहे थे। वे भोपाल में अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। कार में दीपक सोंधिया,भाई राजकुमार, भाभी  आरती, पत्नी पूजा और तीन अन्य परिजन थे।

विज्ञापन

कनाडि़या बायपास के पास उनकी कार को एक दूसरी कार ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। इसका विरोध कार चला रहे राजकुमार ने किया। इस बात पर दूसरी कार में सवार युवक नाराज हो गए और  उन्होंने राजकुमार की कार के सामने अपनी कार अडा दी।

विज्ञापन

राजकुमार गाड़ी से उतरे तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपक अपने भाई को बचाने आए तो उन्हें भी युवक पिटने लगे। पीट रहे युवकों के साथी दूसरी कार में भी सवार थे। उनमेें से एक युवक ने चाकू से दीपक और राजकुमार पर हमला पर दिया। सीने और पेट पर उन्होंने चाकू मारे। इसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। घायलों के परिजन चाकू मारने वाले बदमाशों की कार के नंबर भी नोट नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना के आधे घंटेे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस बायपास टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। दीपक के सीने पर चाकू के गहरे घाव हुए है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed