{"_id":"6592457058aac5937b082aaf","slug":"truck-bus-tanker-drivers-strike-hadtal-news-police-action-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Drivers Strike: MP में नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंप पर लंबी कतार; गंगवाल-देवास रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Drivers Strike: MP में नए साल के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंप पर लंबी कतार; गंगवाल-देवास रोड जाम
Mon, 01 Jan 2024 08:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:28 PM IST
सार
Drivers Hadtal News ड्राइवर्स सुबह से ही सड़कों पर उतर गए हैं। इंदौर देवास रोड पर जाम लग गया है। गंगवाल बस स्टैंड बंद कर दिया गया है। आलीराजपुर में ड्राइवर का सिर फोड़ दिया गया।
विज्ञापन
झाबुआ रोड पर ड्राइवर का सिर फोड़ दिया गया। इंदौर-देवास में भी हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
देशभर में चल रही ड्राइवर्स की हड़ताल ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। सोमवार दोपहर तक इंदौर में कई जगह पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। अमर उजाला से बातचीत में कई पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि अगर कल तक टैंकर्स से सप्लाई नहीं हुई तो हमारे पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार बातचीत कर रही है और उम्मीद है कि ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होगी। हड़ताल जल्द खत्म होगी। इस बीच प्रशासन ने पुलिस की सुरक्षा के बीच सौ से अधिक टैंकर्स को पंप तक पहुंचाया है ताकि लोग पेट्रोल के लिए परेशान न हों।
विज्ञापन
देवास डिपो पर सुबह से हंगामा
देवास रोड पर बने डिपो पर सुबह से हंगामा जारी है। पेट्रोल और डीजल के टैंक चलाने वाले ड्राइवर्स सुबह से वहां पर जुटकर विरोध कर रहे हैं। पूरे रास्ते में जाम लगा है।
विज्ञापन
पुलिस के हाथ से बेकाबू हुए हालात
पुलिस शहर में कई जगह मशक्कत करते हुए देखी जा सकती है। गंगवाल बस स्टैंड पर भी आसपास की सभी सड़कों पर ड्राइवर्स ने बस और ट्रक खड़े कर दिए और सभी रास्ते बंद कर दिए। पुलिस यहां पर रास्ते खुलवाने में असफल रही। देवास रोड पर भी जाम लगा है जिसे खुलवाने के लिए पुलिस अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। रविवार के दिन पुलिस और ड्राइवर्स के बीच हुई झड़प में एक ड्राइवर गंभीर घायल हो गया था।
विज्ञापन
झाबुआ रोड पर ड्राइवर का सिर फोड़ा
झाबुआ रोड पर एक ट्रक ड्राइवर का सिर फूट गया। रोड पर ड्राइवर पेट्रोल डीजल के टैंकर खड़े करके विरोध कर रहे थे। इसी दौरान हुई हाथापाई में किसी ने ड्राइवर के सिर पर लाठी मार दी और वह लहूलुहान हो गया।
