फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Troubled by the debt, the jeweler hanged himself in the house

Indore News: कर्ज से परेशान होकर ज्वेलर ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखे कई लोगों के नाम

Thu, 01 Jun 2023 06:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 01 Jun 2023 06:57 PM IST
सार

विजय गिदवानी ने बैंक के साथ कई लोगों से बिजनेस के लिए कर्ज लिया था, इसी दबाव में उसने जान दे दी
 

विज्ञापन
Troubled by the debt, the jeweler hanged himself in the house
Indore News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक ज्वेलर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को दस पेज का सुसाइड नोट मिला है जिसमें बैक के कर्ज और लेनदारों के नाम लिखे हैं। ज्वेलर की सर्राफा में शॉप है। देर रात परिवार के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटके देखा तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


विजय नगर पुलिस के मुताबिक ज्वेलर विजय पुत्र चोइथराम गिदवानी ने रात में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। विजय नगर क्षेत्र के शीतल नगर के घर में दस पेज का एक सुसाइड नोट भी मिला है। विजय के भतीजे नीरज ने बताया कि विजय की पत्नी पलक का इंदौर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शाम को विजय घर पर आए और नीचे अपने कमरे में चले गए। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। उन्होंने सुसाइड नोट में सुनील दीक्षित सहित कई नामों का जिक्र किया है। जिसे वह ब्याज सहित रुपए दे रहे थे। परिवार के मुताबिक विजय ने बैंक से भी 20 लाख का कर्ज लिया था। लगातार व्यापारियों के दबाव में वह बैंक की किश्त भी जमा नहीं कर पा रहे थे। बैंक के कुछ रुपए उन्होंने चुका दिए थे। पुलिस के मुताबिक अभी सुसाइड नोट जब्त किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में कर्ज के चलते तनाव में होने की जानकारी सामने आई है। विजय के परिवार में उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed