फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Tribal girl student hanged herself in the hostel in Indore, was troubled by illness

Indore News: इंदौर में आदिवासी छात्रा ने होस्टल में फांसी लगाई, बीमारी से परेशान थी

Wed, 23 Nov 2022 02:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 23 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

शिवानी मूल रुप से धार जिले के पिपरी गांव की है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी उम्र 16 वर्ष थी। वह मोरोद के होस्टल में रह रही थी। रात को उनसे बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Tribal girl student hanged herself in the hostel in Indore, was troubled by illness
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में तेजाजी नगर क्षेत्र में आदिवासी होस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला। छात्रा की सहेलियों का कहना है कि वह पैरों में सूजन की परेशान थी। वह रात को अपनी सहेलियों से दवा लाने का बोल कर निकली थी। बाद में बाथरुम में जाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार शिवानी मूल रुप से धार जिले के पिपरी गांव की है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी उम्र 16 वर्ष थी। वह मोरोद के होस्टल में रह रही थी। रात को उनसे बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होस्टल प्रबंधन को जब इसका पता चला तो कर्मचारियों ने उसे फंदे से निकाला और अस्पताल ले

विज्ञापन

गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होस्टल वार्डन ने शिवानी के परिजनों को इसकी जानकारी दी और वे भी इंदौर आ गए। शिवानी के पिता एक शिक्षक है और परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। पुलिस के अनुसार शिवानी ने देर रात को फांसी लगाई, क्योकि रात दस बजे वह अपनी सहेलियों से मिली थी और दवा लेने का बोली थी। उसके बाद उनसे बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सहेलियों ने पुलिस को बताया कि शिवानी पैरों की सूजन की बीमारी से परेशान थी, लेकिन कभी तनाव में नजर नहीं आई। पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने छात्रा को मोबाइल जब्त किया है और उसने आत्महत्या से पहले किन लोगों से बात की। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। परिजनों ने बताया कि शिवानी पढ़ाई मेें होशियार थी, इसलिए उसे पढ़ने इंदौर में भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed