फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Three shops of Siyaganj burnt to ashes, controlling the fire in three hours and preventing it from spreading

Indore: सियागंज की तीन दुकानें जलकर राख, तीन घंटे में आग पर काबू पाकर उसे फैलने से रोका

Thu, 06 Jul 2023 07:16 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 06 Jul 2023 07:16 AM IST
सार

आग लगने की सूचना सियांगज के व्यापारियों को मिली तो वे दौड़े-दौड़े मार्केट पहुंचे। जिस मार्ग पर दुकान में  आग लगी, वह सघन इलाका है और सारी दुकानें सटी हुई है। गौतमपुरा दुकान के आसपास अन्य थोक किराना और हार्डवेयर की दुकानें है। 

विज्ञापन
Three shops of Siyaganj burnt to ashes, controlling the fire in three hours and preventing it from spreading
सियागंज में लगी आग। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े थोक व किराना मार्केट सियांगज मेें गुरुवार सुबह आग लग गई। जिसमें तीन दुकानें जलकर खाक हो गई। दुकानों मेें करोड़ों रुपये का सामान जला है। दुकानों मेें घी और तेल के डिब्बे भी बड़ी मात्रा में थे, इसलिए फायरब्रिगेड को आग बुझाने में मशक्कत करना पड़ी। चार लाख लीटर पानी और फोम लगातार डालकर आग को पूूरे मार्केट में फैलने से रोका गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।गुरुवार तड़के आग सबसे पहले किराना दुकान गौतमपुरा वाले के यहां लगी।

विज्ञापन


दुकान से धुआं उठते देखा तो लगने की सूचना दुकान मालिक को दी और फायरब्रिगेड को भी फोन लगाया। दमकलों के पहुंचने तक आग आसपास की दो दुकानों को चपेट मेें ले चुकी थी। फायरब्रिगेडकर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर पानी की बौछार मारना शुरू की,लेकिन तेल और घी से भरे डिब्बों से आग तेजी से फैल रही थी।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड के अनुसार तीन घंटे मेें आग कर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए तीन लाख लीटर पानी और फोम का इस्तेमाल हुआ। आग संभवत: शाटसर्किट के कारण लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़े-दौड़े पहुंचे व्यापारी

आग लगने की सूचना सियांगज के व्यापारियों को मिली तो वे दौड़े-दौड़े मार्केट पहुंचे। जिस मार्ग पर दुकान में  आग लगी, वह सघन इलाका है और सारी दुकानें सटी हुई है। गौतमपुरा दुकान के आसपास अन्य थोक किराना और हार्डवेयर की दुकानें है। व्यापारियों को चिंता इस बात की थी कि आग फैल गई तो उनकी दुकान भी चपेट मेें आ जाएगी। तीन दुकानों के बाद आग दूसरी दुकानों तक तो नहीं पहुंची, लेकिन पानी की बौछारों की वजह से भी कुछ दुकानों मेें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed