{"_id":"6309eaad3297aa399222b870","slug":"three-people-from-madhya-pradesh-died-in-a-road-accident-on-mumbai-agra-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मुंबई-आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मौत, सभी इंदौर-देवास के निवासी थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मुंबई-आगरा हाईवे पर सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मौत, सभी इंदौर-देवास के निवासी थे
Sat, 27 Aug 2022 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 27 Aug 2022 03:29 PM IST
सार
सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के तीन लोगों की मौत हुई है। हादसा जीप और ट्रक के बीच टक्कर होने से हुआ। तीनों मृतक इंदौर-देवास के रहने वाले थे और नासिक जा रहे थे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मध्यप्रदेश के इंदौर-देवास के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मुंबई-आगरा राजमार्ग पर विलहोली के पास हुआ। जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। सभी लोग नासिक जा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि देवास के लोगों का चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों में देवास सहित शिप्रा निवासी एक युवक के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चार पहिया वाहन (एमपी09डब्ल्यू एच9936) की टक्कर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक से हुई, इसमें वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इसमें विश्वजीत सोगरा, शक्ति और मनीष नाम के युवकों की मौत होना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत देवास जबकि शक्ति देवास के समीप शिप्रा का रहने वाला था। मनीष के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
वहीं औद्योगिक थाना टीआई ने बताया, नासिक क्षेत्र में हादसे में देवास के कुछ लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इसमें थाना क्षेत्र के शिप्रा का भी एक युवक बताया जा रहा है। परिजन नासिक के लिए रवाना हो चुके हैं।
मंदसौर के 11 श्रद्धालु घायल
इधर, एक अन्य हादसे में मंदसौर जिले के 11 श्रद्धालु घायल हो गए। 34 श्रद्धालुओं से भरी बस हिमाचल प्रदेश में पलट गई थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री हिमाचल के चिंतपूर्णी माता के दर्शन करके लौट रहे थे। श्रद्धालु मंदसौर के बोरखेड़ी चारण गांव के रहने वाले हैं। बस में सवार यात्री महिला गट्टू ने बताया कि वह 18 अगस्त को मंदसौर से रवाना हुए थे।
