{"_id":"63773856413bd6092c054fc1","slug":"threat-to-rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra-in-mp-police-received-a-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धमाकों से इंदौर को दहलाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धमाकों से इंदौर को दहलाने की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 18 Nov 2022 01:47 PM IST
सार
इंदौर में पुलिस को एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बम के धमाके करने की धमकी दी गई है। साथ ही कांग्रेस नेता कमलनाथ को भी गोली मारने की बात कही गई है।
विज्ञापन
1 of 3
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : ट्विटर/कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरू होगी। इससे पहले ही यात्रा के दौरान बम के धमाके करने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे पत्र को जिस लिफाफे में भेजा गया है, उस पर भेजने वाले के तौर पर भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी गोली मारने की धमकी दी गई है। कमलनाथ का इस पर कहना है कि यात्रा को सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले में मैं मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं। बीजेपी बौखलाई है और वह हर हथकंडे अपना रही है। सुरक्षा का मामला पुलिस को देखना है। पूरी सुरक्षा पुलिस-प्रशासन के हाथ में है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में शुरू होने वाली थी। उनके गुजरात दौरे की वजह से यह कार्यक्रम दो दिन टल गया और अब मध्यप्रदेश में उनकी यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी। इसकी सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पहले भी आशंका जताई थी। अब एक पत्र सामने आया है। उसमें लिखा है कि यदि राहुल गांधी मध्यप्रदेश में आते हैं तो उनकी यात्रा में कई जगह धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के लिए जिम्मेदार रहे कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदौर के डीएसपी राजेश सिंह ने कहा कि गुरुवार शाम को जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक पत्र मिला था। एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर यह धमकी भरा पत्र आया था। इसे लेकर उन्होंने जूनी इंदौर थाने में रिपोर्ट की है। इसे पुलिस गंभीरता से ले रही है। मुकदमा कायम हुआ है। हमारी टीमें काम शुरू कर चुकी है। यह पत्र पोस्ट ऑफिस से आया था। जहां से आया था, वहां जाकर जांच की जा रही है।
2 of 3
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर डाक से आई चिट्ठी।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह लिखा है पत्र में
1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्ले आम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। इंदिरा गांधी की **** कमलनाथ ने #####****। नवंबर के आखिर में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवाया जाएगा।
3 of 3
जिस लिफाफे में यह चिट्ठी आई है, उस पर विधायक का नाम लिखा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्र पर लिखा है विधायक का नाम
इस पत्र पर रतलाम के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम भेजने वाले के तौर पर लिखा गया है। निवास-स्टेशन रोड रतलाम लिखा गया है। यह पत्र डाक से भेजा गया है, जिस पर डाक विभाग का स्टाम्प भी लगा हुआ है।
यादव ने की कार्रवाई की मांग
राहुल गांधी को मिले धमकी भरे पत्र पर अरुण यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता, सद्भावना और भाईचारे को जोड़ने का काम कर रही है। देश को तोड़ने वाली ताकतें धमकी भरे पत्र से माहौल करने की कोशिशें कर रही है, मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पुलिस-प्रशासन धमकी भरे पत्र वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।