फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The water level of ponds decreased in Indore, Yashwant Sagar, which quenches the thirst of the western region,

Indore News: इंदौर में तालाबों का जलस्तर हुआ कम,पश्चिमी क्षेत्र के यशवंत सागर तालाब में 15 फीट पानी

Fri, 07 Apr 2023 07:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Apr 2023 07:49 PM IST
सार

शहर में सात हजार से ज्यादा सार्वजनिक बोरिंग है। जिनसे मोहल्लों व बसि्तयों में जलापूर्ति होती है। गर्मी बढ़ने के बाद बोरिंगों में भी कम दबाव से पानी आ रहा है। इस वजह से टैंकरों की डिमांड बढ़ी है। फिलहाल शहर में 159 टैंकर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
The water level of ponds decreased in Indore, Yashwant Sagar, which quenches the thirst of the western region,
इंदौर में होने लगा जलसंकट - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में तापमान बढ़ने के साथ शहर के तालाबों का जलस्तर कम होने लगा हैै। इंदौर के ज्यादातर तालाबों का जलस्तर एक माह के भीतर एक से तीन फीट तक गिर चुका है। शहर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर तालाब में 14 फीट पानी शेष बचा है। इस तालाब से शहर के पश्चिमी क्षेत्र की पांच से ज्यादा टंकियों में जलापूर्ति की जाती है।

विज्ञापन

प्रतिदिन 30 एमएलडी पानी तालाब से लिया जाता है, लेकिन जलस्तर कम होने के बाद 20 से 25 एमएलडी पानी इस तालाब से सप्लाई हो पाएगा। निगम अफसरों का कहना है कि तालाब में मई तक जलापूर्ति के लिए पानी पर्याप्त है। जिन क्षेत्रों में तालाब से सीधी जलापूर्ति होती है, वहां जलस्तर कम होने से कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है।

विज्ञापन

टैंकरों की डिमांड बढ़ी

शहर में सात हजार से ज्यादा सार्वजनिक बोरिंग है। जिनसे मोहल्लों व बसि्तयों में जलापूर्ति होती है। गर्मी बढ़ने के बाद बोरिंगों में भी कम दबाव से पानी अा रहा है। इस वजह से टैंकरों की डिमांड बढ़ी है। फिलहाल शहर में 159 टैंकर चल रहे हैं। इनमें से 86 नगर निगम के और 73 किराए के हैं। डिमांड बढ़ने पर किराए के टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब का नाम - 21 फरवरी को स्तर - 6 अप्रैल को स्तर

यशवंत सागर - 16.6 फीट-14.7 फीट

बड़ी बिलावली - 29.5 फीट-27.3 फीट

छोटी बिलावली - 6.8 फीट-3.3 फीट

बड़ा सिरपुर - 12.1 फीट-11.0 फीट

छोटा सिरपुर - 12.2 फीट-11.6 फीट

पिपलियापाला - 19.6 फीट-17.2 फीट

लिंबोदी - 9.8 फीट - 6.6 फीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed