फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The third T20 match between India and South Africa will be held in Indore

IND vs SA T20: इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच, इंदौर पहुंची टीमें

Mon, 03 Oct 2022 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 08:51 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी-20 मैच के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन
The third T20 match between India and South Africa will be held in Indore
इंदौर हवाई अड्डे से निकलते रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी-20 मैच के लिए इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। दोनो टीमें सोमवार शाम को इंदौर पहुंचीं। 4 अक्टूबर को होने वाले इस मैच की टिकटें बिक चुकी हैं। इंदौर में दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच होने जा रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला गया था, जिसे भारत ने 16 रनों से जीत लिया था। अब क्रिकेट प्रेमी इंदौर के मुकाबले में भी भारतीयों की बड़ी जीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

The third T20 match between India and South Africa will be held in Indore
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच मंगलवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के सचिव संजीव राव ने बताया कि दोनों टीमें चार्टर्ड फ्लाइट से सोमवार शाम 6.30 बजे इंदौर आएंगी। भारतीय टीम रेडिसन होटल जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम मेरियट होटल में ठहरेगी। टीमों के अभ्यास सत्र की फिलहाल कोई योजना नहीं है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की ऑनलाइन बिक्री की है। लगभग सभी टिकट बिक चुके हैं। शहर में टिकटों की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। विजय नगर पुलिस ने सात टिकटों के साथ दो लोगों को पकड़ा है।

शहर में दो साल बाद टी-20 वन क्रिकेट मैच होने जा रहा है। कोरोना की वजह से दो साल से इंदौर के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पाए थे। लंबे अंतराल के बाद होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेटप्रेमियों में भी उत्साह है। इंदौर के क्रिकेट प्रेमी भारतीय बल्लेबाजों की धुआंधार पारी को देखना चाहते हैं। इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को निराश करने वाली खबर है कि तीसरे टी20 में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
 

The third T20 match between India and South Africa will be held in Indore
दोनों टीमें इंदौर पहुंच गई हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम
तीसरे टी20 में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है। यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली के वर्कलोड को देखते हुए लिया है। मैनेजमेंट को लगता है कि कोहली टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में अपने बेस्ट फॉर्म में होने चाहिए।  भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। ...पढ़ें पूरी खबर

इंदौर के रजत और आवेश भारतीय वनडे टीम में

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंदौर के बल्लेबाज रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज आवेश खान को भारतीय टीम में चुना गया है। रजत को पहली बार मौका मिला है। वनडे सीरीज के मैच लखनऊ (6 अक्टूबर), रांची (9 अक्टूबर) और नई दिल्ली (11 अक्टूबर) को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed