फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The house of the goon who beat BJP leader on the cheek was broken

Indore: भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लेड मारने वाले गुंडे का मकान तोड़ा

Tue, 04 Jul 2023 01:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 04 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

भाजपा नेत्री पर महला करने वाला भीम यादव महक वाटिका में रहता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे थे। इस दौरान यादव को क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुनीता से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
The house of the goon who beat BJP leader on the cheek was broken
महिला के गाल पर ब्लेड मारने वाले गुंडे का मकान तोड़ा। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

शहर के खजराना क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री के गाल पर ब्लेड से हमला करने वाले बदमाश भीम यादव का अवैध निर्माण नगर निगम के अमले ने तोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली सहित 16 प्रकरण दर्ज हैं। 

विज्ञापन

भाजपा नेत्री पर महला करने वाला भीम यादव महक वाटिका में रहता है। कुछ दिनों पहले क्षेत्र में बिजली कंपनी के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे थे। इस दौरान यादव का क्षेत्र की भाजपा नेत्री सुनीता से विवाद हो गया था। भीम ने अपने दो साथियों के साथ रेजर ब्लेड से सुनीता के दोनों गाल चीर दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। दो आरोपी तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, लेकिन भीम फरार है। उसके आपराधिक रिकाॅर्ड को देखते हुए पुलिस ने उसकी संपत्ति का पता लगाया। निगम ने भी उसके निर्माणों की जांच की तो पाया कि मकान अवैध रूप से बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद निगम ने नोटिस दिया। तय समय तक अवैध निर्माण नहीं हटाए जाने पर मंगलवार सुबह नगर निगम की गैंग ने आरोपी भीम का मकान भी ढहा दिया। डेढ़ घंटे में दो मंजिला मकान को तोड़ दिया गया। घर के बाहर आरोपी की गृहस्थी का सामान भी बिखरा पड़ा था।


गांधीनगर में हत्या के आरोपी का निर्माण भी तोड़ा गया
इसके अलावा गांधी नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या में शामिल एक आरोपी के अवैध निर्माण को भी नगर निगम की रिमूवल गैंग ने तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी प्रथम उज्जैनी जेल में है। सरेआम युवक की हत्या करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपियों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे थे। आरोपी हीरानगर क्षेत्र में रहता था। उसके अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए सुबह अमला पहुंचा। परिजन मकान नहीं तोड़ने की बात कहते रहे, लेकिन अफसरों ने अवैध निर्माण का हवाला देकर उसे तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed