{"_id":"645280fe0571c39ae9065ac3","slug":"the-groom-s-brother-committed-the-murder-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बारात में नाचने के दौरान चाचा को लगी लात, दूल्हे के भाई ने ही कर दिया मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बारात में नाचने के दौरान चाचा को लगी लात, दूल्हे के भाई ने ही कर दिया मर्डर
Wed, 03 May 2023 09:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 03 May 2023 09:12 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में दोनों आरोपी पप्पू और सुभाष को गिरफ्तार किया गया है। उनसे चाकू भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
सन्नी
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेजाजी नगर में बारात में नाचने के दौरान हुए विवाद में हत्या हो गई। दूल्हे के चाचा को नाचने के दौरान लात लगने के चलते विवाद की शुरुआत हुई थी। इसके बाद कार कंपनी में काम करने वाले दूल्हे के दोस्त की दूल्हे के भाइयों ने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना मोरोद माचाल की है, यहां मंगलवार को दीपक कछावा की शादी थी। टीआई आरडी कानवा के मुताबिक शादी में कार्यक्रम के दौरान दीपक के दोस्त धर्मेन्द्र और सन्नी भी बारात में पहुंचे थे। यहां नाचने के दौरान धर्मेन्द्र की लात दूल्हे के चाचा दीपक को लग गई। इससे दीपक के भाई पप्पू और सुभाष नाराज हो गए। उन्होंने धर्मेन्द्र की कॉलर पकड़ी और माफी मांगने के लिए कहा। धर्मेन्द्र ने माफी मांगने से इनकार किया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उसे मारने की कोशिश की। बीच बचाव में सन्नी सामने आ गया। चाकू सन्नी के जांघ में लगा। उसे धर्मेन्द्र और अन्य साथी गीताजंली अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में दोनों आरोपी पप्पू और सुभाष को गिरफ्तार किया गया है। उनसे चाकू भी जब्त किया गया है।